{"_id":"57095bd44f1c1b5e2cc8139c","slug":"to-evaluate-the-teacher-who-conducted-the-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक मूल्यांकन करने गए, कौन कराए परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक मूल्यांकन करने गए, कौन कराए परीक्षा
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Sun, 10 Apr 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुहेलखंड विश्वविद्यालय में मूल्यांकन शुरू होते ही बरेली कॉलेज की परीक्षाओं में शिक्षकों की कमी हो गई है। अधिकतर शिक्षक मूल्यांकन के लिए चले गए हैं। बचे हुए शिक्षक ही परीक्षा करा रहे हैं।
बरेली कॉलेज में चार हजार विद्यार्थियों की परीक्षा कराने के लिए ज्यादा से ज्यादा शिक्षकों की जरूरत पड़ती है, लेकिन बरेली कॉलेज में कभी शिक्षकों की कमी पूरी नहीं होती है। शिक्षकों की कमी की वजह से परीक्षाएं अव्यवस्थित हो जाती हैं। प्रत्येक परीक्षा कक्ष में तीन कक्ष निरीक्षकों का होना जरूरी है, लेकिन इस समय बहुत से कक्षों में एक ही कक्ष निरीक्षक ड्यूटी कर रहे हैं। एक कक्ष निरीक्षक को अपने कक्ष में ठीक से परीक्षाएं करानी मुश्किल होती हैं। परीक्षार्थियों की संख्या ज्यादा होने की वजह से कम शिक्षकों में परीक्षाएं कराना संभव नहीं है। बरेली कॉलेज में जब तक सभी शिक्षक परीक्षाओं के लिए नहीं जुटते हैं, तब तक परीक्षाएं ठीक से नहीं हो पाती हैं।
बरेली कॉलेज में चार नकलची पकड़े गए
बरेली। बरेली कॉलेज में चार नकलची पकड़े गए। पहली पाली में एक और तीसरी पाली में तीन नकलची पकड़े गए। सबसे ज्यादा बीए थर्ड ईयर हिंदी में पर्चियों के साथ नकलची बुक किए गए।