फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Till July 24 some trains including Shahid express will Cancel

24 तक रद्द रहेगी कई ट्रेनें, यहां जाने सभी के नाम

Sun, 21 Jul 2019 03:21 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: Abhishek Singh Updated Sun, 21 Jul 2019 03:21 AM IST
विज्ञापन
Till July 24 some trains including Shahid express will Cancel
ट्रेन - फोटो : Social Media (File Photo)

रेलवे ने शहीद एक्सप्रेस, जनसाधारण एक्सप्रेस और हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस समेत चार जोड़ी ट्रेनों को 24 जुलाई तक के लिए निरस्त कर दिया है। यह निर्णय पूर्व मध्य रेलवे में मेंटिनेंस वर्क के चलते लिया गया है।

विज्ञापन


14650 अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस 20 और 22 जुलाई, 14649 जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस 21 और 23 जुलाई को निरस्त रहेगी। 14674 अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस को 21 जुलाई और 14673 जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस 22 और 24 जुलाई को निरस्त रहेगी। इसके साथ ही 3019-20 हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस, 15529-30 जनसाधारण एक्सप्रेस को भी 24 जुलाई तक के लिए निरस्त किया गया है।
विज्ञापन


कल से पहले की तरह चलेंगी रद्द और डायवर्ट ट्रेनें

तीन दिन निरस्त रहने के बाद इंटरसिटी, पद्मावत, फैजाबाद एक्सप्रेस और संपर्क क्रांति 22 जुलाई से चलेंगी। नई दिल्ली-तिलक ब्रिज सेक्शन पर नॉन इंटरलॉकिंग पूरी होने के बाद तीनों ट्रेनों के अलावा डायवर्ट ट्रेनें भी निर्धारित रूट पर चलेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


19 जुलाई से निरस्त बरेली-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस, प्रतापगढ़ दिल्ली पदमावत, फैजाबाद नई दिल्ली एक्सप्रेस, इज्जतनगर मंडल की उत्तराखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का संचालन सोमवार से फिर से शुरू हो जाएगा।


इसके अलावा नई दिल्ली-राजगीर श्रमजीवी एक्सप्रेस, नई दिल्ली वाराणसी काशी विश्वनाथ, अमृतसर सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस, अमृतसर कटिहार एक्सप्रेस और न्यू जलपाईगुड़ी निर्धारित रूट पर चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed