फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Tiles collapsed from BDA's dilapidated building, two scooties damaged

बीडीए के जर्जर भवन से टूटकर गिरीं टाइल्स, दो स्कूटी क्षतिग्रस्त

Sat, 06 Mar 2021 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
Tiles collapsed from BDA's dilapidated building, two scooties damaged
कार्रवाई करती बीडीए की टीम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

पासपोर्ट कार्यालय और बैंकों को बेचा जा चुका है भवन, दहशत में आसपास के लोग

विज्ञापन
बरेली। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) द्वारा करीब ढाई दशक पहले बनाया गया पासपोर्ट ऑफिस वाला भवन जर्जर हो चुका है। आए दिन इसकी टाइल्स टूटकर जमीन पर गिर रही हैं। शुक्रवार को भी तीसरी मंजिल पर स्थित एक छज्जे की टाइल्स टूटकर जमीन पर गिर गईं। गनीमत रही कि उस समय कोई व्यक्ति वहां मौजूद नहीं था लेकिन नीचे खड़ीं दो स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गईं। इससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है।
डीडीपुरम में करीब 25 साल पहले बीडीए ने दो भवन बनाए थे। इनमें एक भवन में बीडीए का ऑफिस है, जबकि उत्तर दिशा में बना दूसरा भवन पासपोर्ट ऑफिस एवं बैंकों को बेच दिया गया था। दोनों ही भवनों में बाहर की ओर पत्थर की टाइल्स लगाई गई हैं, जो आए दिन टूटकर नीचे गिरती रहती हैं। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे पासपोर्ट ऑफिस वाले भवन में पीछे की ओर किराना व्यापारी तरुण अग्रवाल की दुकान के सामने तीसरी मंजिल के छज्जे में लगीं सभी टाइल्स सीमेंट समेत छूटकर गिर गईं। गनीमत रही कि उस समय कोई व्यक्ति वहां नहीं खड़ा था, लेकिन छज्जे के नीचे खड़ी तरुण अग्रवाल और बीडीए कर्मचारी पारस शर्मा की स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गईं। इस घटना से आसपास के लोग दहशत में आ गए। उनका कहना है कि आए दिन टाइल्स छूटकर गिरती हैं, इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

खिड़कियों के शीशे भी टूटकर गिर रहे

आसपास के लोगों ने बताया कि बीडीए के दोनों ही भवनों में लगी खिड़कियां बाहर की ओर खुलती हैं। इसकी वजह से कभी बंदरों की उछलकूद तो कभी तेज हवा के कारण खिड़की के शीशे टूटकर नीचे गिर जाते हैं। लोगों का कहना है कि ये खिड़कियां भी किसी दिन जानलेवा साबित हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गल गए सीमेंट के पिलर, बाहर से दिख रहीं सरिया

पासपोर्ट ऑफिस वाली इमारत की उत्तरी दीवार सीलन से खराब हो चुकी है और प्लास्टर छूटकर गिर रहा है। इसके अलावा सीमेंट के कुछ पिलर भी जर्जर हो गए हैं। उनमें से सरिया बाहर दिखने लगी हैं। जर्जर होने के कारण कुछ पिलर चटक भी गए हैं।
लोगों ने घर में लगवाई लोहे की जाली
पासपोर्ट ऑफिस के बराबर वाले घर में कई बार टाइल्स टूटकर गिर चुकी हैं और कार भी क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इसे देखते हुए पड़ोसियों ने अपने घर के बाहर कार खड़ी करने की जगह और घर के अंदर गैलरी को जाली लगाकर बंद करा दिया है ताकि ऊपर से टाइल्स गिरने पर कोई चोटिल न हो।

लोगों की बात

बिल्डिंग की टाइल्स आए दिन टूटकर नीचे गिरती हैं, इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। शुक्रवार को तीसरी मंजिल से टाइल्स गिरने से मेरी और एक बीडीए कर्मचारी की स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई। - तरुण अग्रवाल, किराना व्यापारी

मैं यहां 24 साल से प्रेस करने का काम कर रहा हूं। करीब दो सालों से टाइल्स और खिड़कियों के शीशे टूटकर नीचे गिर रहे हैं लेकिन कोई ध्यान नहीं देता है। कभी बड़ा हादसा भी हो सकता है। - नेतराम, प्रेसवाला

दो-तीन दिन पहले पासपोर्ट ऑफिस के सामने वाले हिस्से से टाइल्स टूटकर गिरी थीं। इससे एक कार क्षतिग्रस्त हो गई थी। कई बार बंदरों की उछलकूद के कारण भी टाइल गिर जाती हैं। - नीरज, इलेक्ट्रीशियन

बीडीए की बिल्डिंग के पास खड़े होना खतरे से खाली नहीं है। कभी भी पत्थर की टाइल्स छूटकर नीचे गिर जाती हैं। इनका वजन भी ज्यादा है, अगर कोई चपेट में आ गया तो उसकी जान भी जा सकती है। - पूरनलाल, क्षेत्रीय निवासी

भवन काफी पुराना हो गया है। टाइल्स छूटकर नीचे गिरने की जानकारी मिली है, मगर किसी को चोट नहीं आई है। जो टाइल्स गिरी हैं, उन्हें सही करा दिया जाएगा। - जोगिंदर सिंह, वीसी, बीडीए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed