{"_id":"5d7d27d48ebc3e93cd66aa5a","slug":"tiger-bareilly-news-bly376119689","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारदा नहर में उतराता मिला बाघिन का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारदा नहर में उतराता मिला बाघिन का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बंडा (शाहजहांपुर)। शनिवार को बंडा क्षेत्र में शारदा नहर में बहकर जा रहे बाघिन के शव को बरामद किया गया है। खुटार रेंज के रेंजर ने मौके पर पहुंचकर शव को निकलवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया है। उन्होंने बताया कि बाघिन का शव पीलीभीत जनपद से शारदा नहर में बहकर आ रहा था।
खुटार रेंज की बंडा में स्थित दिउरिया वन चौकी पर शनिवार दोपहर वनकर्मियों को सूचना मिली कि पीलीभीत क्षेत्र से शारदा नहर में बाघ का शव बहता हुआ आ रहा है। इसके बाद वनकर्मियों ने मामले की जानकारी पीलीभीत जनपद के पूरनपुर में वनकर्मियों को दे दी। जानकारी पाकर पूरनपुर के एसडीओ प्रवीण कुमार जब तक मौके पर पहुंचे तब तक शव बहकर शाहजहांपुर की सीमा में पहुंच चुका था। शव शाहजहांपुर क्षेत्र में बहता देखकर उन्होंने मामले से पल्ला झाड़ लिया और फिर से दिउरिया चौकी के वनकर्मियों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद पुवायां क्षेत्र के एसडीओ एमएन सिंह, खुटार के रेंजर देवेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और शव को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकलवाया। जो बाघिन का निकला।
शव पीलीभीत जनपद से शारदा नहर में बहकर आया है और कई दिन पुराना होने के कारण फूल गया है। बाघिन की उम्र लगभग साढ़े तीन से चार साल की होगी। मृत बाघिन के सभी अंग सुरक्षित हैं। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही पता लग सकेगा।
विज्ञापन
देवेंद्र सिंह (रेंजर) खुटार रेंज