फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Tiger attacked man on Sharda Dam road seriously injured in Pilibhit

Pilibhit News: सड़क पर आया बाघ... युवक को किया घायल, ग्रामीण जान बचाकर भागे; देखें वीडियो

Mon, 23 Sep 2024 06:15 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 23 Sep 2024 06:15 PM IST
सार

पीलीभीत में जंगल से निकला बाघ पानी में तैरकर शारदा डैम के सर्विस मार्ग पर पहुंच गया। उसने हमलाकर एक युवक को घायल कर दिया। घटना के बाद वहां भीड़ जुट गई। इस बीच बाघ झाड़ियों से निकलकर सड़क पर आया तो ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। 

विज्ञापन
Tiger attacked man on Sharda Dam road seriously injured in Pilibhit
बाघ से बचने के लिए भागते लोग - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

पीलीभीत के कलीनगर क्षेत्र में जंगल से निकला बाघ चार किलोमीटर दूरी तय कर शारदा डैम के संपर्क मार्ग पर पहुंच गया। यहां उसने एक युवक को हमला कर घायल कर दिया। युवक को सीएचसी के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम दिनभर बाघ की निगरानी में जुटी रही।

विज्ञापन


पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) की महोफ रेंज के जंगल से निकलकर पानी के रास्ते बाघ सोमवार सुबह कलीनगर तहसील क्षेत्र में शारदा सागर डैम के समीप नगरिया खुर्द कला गांव की सीमा में संपर्क मार्ग पर पहुंचा। यहां उसने सुजीत राय (40) पर हमला कर दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। 
विज्ञापन


UP News: पीलीभीत में 13 दिन चला अभियान... पकड़ा गया खूंखार बाघ; हमलाकर ग्रामीण की ली थी जान
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। सड़क किनारे बैठे बाघ ने एक बार ग्रामीणों को भी दौड़ा लिया। बाद में ग्रामीणों की मदद से घायल को उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया। जानकारी के बाद पीटीआर और सामाजिक वानिकी के एसडीओ रमेश चौहान व अंजनी कुमार श्रीवास्तव टीम के साथ मौके पर पहुंचे और निगरानी शुरू कर दी।

बाघ के लौटने का इंतजार
ग्रामीणों का कहना है कि बाघ संपर्क मार्ग के किनारे डैम की पिचिंग की झाड़ियों में ही बैठा है। एक ओर पानी का लंबा रास्ता है तो दूसरी ओर आबादी। ऐसे में खतरा बरकरार है। वहीं वन विभाग बाघ के लौटने का इंतजार कर रहा है। टीम को निगरानी के लिए लगाया गया है। ग्रामीणों को दूर रहने की हिदायत दी गई है।

बराही के रेंजर अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सूचना के बाद विभागीय टीम मौके पर पहुंच गई है। टीम को लगातार निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। ग्रामीणों को जागरूक कर दूर रहने की अपील की गई है। बाघ के लौटने का इंतजार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed