{"_id":"647b36ca832e2e3319029c14","slug":"thug-cheated-the-brick-kiln-owner-by-pretending-to-be-an-army-man-2023-06-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly: सैन्यकर्मी बताकर ईंट भट्ठा मालिक से ठगी, शातिर ने पेमेंट के नाम पर खाते से निकाले डेढ़ लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: सैन्यकर्मी बताकर ईंट भट्ठा मालिक से ठगी, शातिर ने पेमेंट के नाम पर खाते से निकाले डेढ़ लाख रुपये
Sat, 03 Jun 2023 06:20 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 03 Jun 2023 06:20 PM IST
सार
शातिर ने भट्ठा मालिक से कहा कि पहले एक रुपया भेजो, जिससे अकाउंट की जानकारी पक्की हो जाए। उन्होंने उसे एक रुपया ट्रांसफर कर दिया। इसके बाद उनके खाते में तीन बार में रकम निकाल ली गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बरेली में साइबर ठगों ने भट्ठा मालिक से ठगी कर ली। शातिर ने खुद को सैन्यकर्मी बताकर पहले ईंटों का ऑर्डर दिया और फिर पेमेंट का झांसा देकर भट्ठा मालिक और उसकी बेटी को डेढ़ लाख रुपये से ज्यादा का चूना लगा दिया। बिथरी चैनपुर थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
स्टेडियम रोड निवासी अनिल कुमार का उड़ला जागीर में ईंट भट्ठा है। एक सप्ताह पहले धर्मेंद्र कुमार दास नाम के व्यक्ति का फोन अनिल के पास आया। उसने खुद को सेना सप्लाई दफ्तर का कर्मचारी बताकर ईंटों का ऑर्डर दिया। ईंट धर्मेंद्र के बताए गए स्थान पर भेजकर अनिल ने उसको फोन किया तो उसने कहा कि पेमेंट सूबेदार रोशन कुमार सिंह ऑनलाइन करेंगे।
विज्ञापन
तीन बार में निकाले एक लाख रुपये
कुछ ही देर में अनिल के पास रोशन कुमार की कॉल आई। उसने कहा कि पहले आप एक रुपया भेजो, जिससे अकाउंट की जानकारी पक्की हो जाए। अनिल कुमार ने जैसे ही रोशनलाल को एक रुपया भेजा, उधर से दो रुपये लौटाकर रोशनलाल ने अनिल कुमार से कहा कि पेमेंट पहुंच रहा है। इसके बाद अनिल के खाते से तीन बार में करीब एक लाख रुपये कट गए।
विज्ञापन