फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   thug cheated the brick kiln owner by pretending to be an army man

Bareilly: सैन्यकर्मी बताकर ईंट भट्ठा मालिक से ठगी, शातिर ने पेमेंट के नाम पर खाते से निकाले डेढ़ लाख रुपये

Sat, 03 Jun 2023 06:20 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 03 Jun 2023 06:20 PM IST
सार

शातिर ने भट्ठा मालिक से कहा कि पहले एक रुपया भेजो, जिससे अकाउंट की जानकारी पक्की हो जाए। उन्होंने उसे एक रुपया ट्रांसफर कर दिया। इसके बाद उनके खाते में तीन बार में रकम निकाल ली गई। 

विज्ञापन
thug cheated the brick kiln owner by pretending to be an army man
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली में साइबर ठगों ने भट्ठा मालिक से ठगी कर ली। शातिर ने खुद को सैन्यकर्मी बताकर पहले ईंटों का ऑर्डर दिया और फिर पेमेंट का झांसा देकर भट्ठा मालिक और उसकी बेटी को डेढ़ लाख रुपये से ज्यादा का चूना लगा दिया। बिथरी चैनपुर थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


स्टेडियम रोड निवासी अनिल कुमार का उड़ला जागीर में ईंट भट्ठा है। एक सप्ताह पहले धर्मेंद्र कुमार दास नाम के व्यक्ति का फोन अनिल के पास आया। उसने खुद को सेना सप्लाई दफ्तर का कर्मचारी बताकर ईंटों का ऑर्डर दिया। ईंट धर्मेंद्र के बताए गए स्थान पर भेजकर अनिल ने उसको फोन किया तो उसने कहा कि पेमेंट सूबेदार रोशन कुमार सिंह ऑनलाइन करेंगे। 

विज्ञापन

तीन बार में निकाले एक लाख रुपये 

कुछ ही देर में अनिल के पास रोशन कुमार की कॉल आई। उसने कहा कि पहले आप एक रुपया भेजो, जिससे अकाउंट की जानकारी पक्की हो जाए। अनिल कुमार ने जैसे ही रोशनलाल को एक रुपया भेजा, उधर से दो रुपये लौटाकर रोशनलाल ने अनिल कुमार से कहा कि पेमेंट पहुंच रहा है। इसके बाद अनिल के खाते से तीन बार में करीब एक लाख रुपये कट गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी के खाते से 52 हजार रुपये निकाले 

अनिल कुमार ने फोन किया तो रोशन ने कहा कि पेमेंट भेजने की प्रक्रिया में कुछ गलती हो गई है। आप किसी परिचित से बोलो कि हमसे बात कर ले फिर उनके खाते में सारी रकम डाल देंगे। अनिल कुमार ने अपनी बेटी से कहा तो रोशन कुमार ने उनकी बेटी को रिफंड का झांसा देकर उसके खाते से 52 हजार रुपये और निकाल लिए। अनिल कुमार ने एसएसपी से शिकायत की। उनके आदेश पर बिथरी चैनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed