{"_id":"6597f82415b9ce6a480b7f0a","slug":"three-year-old-child-dies-crashed-by-tractor-trolley-in-bareilly-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से तीन साल के बच्चे की मौत, दुकान पर सामान लेने जा रहा था मासूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से तीन साल के बच्चे की मौत, दुकान पर सामान लेने जा रहा था मासूम
Fri, 05 Jan 2024 06:08 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 05 Jan 2024 06:08 PM IST
सार
सिरौली कस्बे में तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से तीन साल के बच्चे की मौत हो गई। वह दुकान पर टॉफी लेने जा रहा था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
बच्चे का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के सिरौली क्षेत्र में अलीगंज मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर तीन साल के बच्चे की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के समय ट्रैक्टर-ट्रॉली की रफ्तार तेज थी। परिजनों की तहरीर पर आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
सिरौली कस्बे के मुरावटोला निवासी संतोष माली फूलों से मालाएं बनाकर बेचते हैं। शुक्रवार को दोपहर करीब तीन बजे उनका तीन साल का बेटा राज अंसारी चौक पर एक दुकान पर टॉफी लेने जा रहा था। चौक के नजदीक सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मासूम को चपेट में ले लिया। पहिये के नीचे आने की वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
पीलीभीत में कन्नौज जैसा कांड: महिला ने नहीं खोला दरवाजा, आरोपी को पकड़ने अंदर गया सिपाही तो मार दी गोली
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। परिजन भी पहुंच गए। वह लोग हंगामा करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर घायल राज को उपचार के लिए बरेली भिजवाया। जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। संतोष माली के चार बच्चे हैं। इनमें राज तीसरे नंबर का था। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
मामले में इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि परिजनों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी ट्रैक्टर चालक मोहल्ला प्यास का रहने वाला है। अभी उसका नाम मुकदमे में शामिल नहीं किया गया है।