फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Three women laborers slept on the sidewalk while backing, one dead

बैक करते समय फुटपाथ पर सोईं तीन महिला मजदूरों पर चढ़ी कार, एक की मौत

Fri, 29 May 2020 01:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2020 01:41 AM IST
विज्ञापन
Three women laborers slept on the sidewalk while backing, one dead
थाने में खड़ी मजदूरों को कुचलने वाली कार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

डेलापीर मंडी में दर्दनाक हादसे के बाद मौके पर कार छोड़कर भागा आढ़ती
विज्ञापन

बाकी दोनों महिलाओं की भी हालत गंभीर, पुलिस ने नहीं लिखी एफआईआर

बरेली। डेलापीर मंडी में मजदूरी करने के बाद थक-हारकर वहीं एक किनारे फुटपाथ पर सोईं तीन महिला मजदूरों पर बुधवार देर रात बैक करते समय एक आढ़ती की कार चढ़ गई। चीखपुकार मची तो आढ़ती मौके पर ही कार छोड़कर भाग गया। पुलिस ने बुरी तरह घायल तीनों महिलाओं को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां बृहस्पतिवार तड़के एक महिला ने दम तोड़ दिया। बाकी दोनों की हालत भी गंभीर बताई जा रही हुई है।
हादसे में जान गंवाने वाली चौपुला की गिहार बस्ती की 40 वर्षीय पनिया किला इलाके के चंद्रनगर मोहल्ले की शांति और आशा के साथ डेलापीर मंडी में मजदूरी करने पहुंची थीं। तीनों महिलाओं ने यहां पूरे दिन मजदूरी की और रात में काम खत्म होने के बाद थक-हार कर वहीं एक किनारे आराम करने लेटीं तो तीनों की आंख लग गई। आशा के बेटे मनोज ने बताया कि इसी बीच आजमनगर में रहने वाला एक आढ़ती वहां अपनी कार निकालने आया। लापरवाही से कार को बैक करते हुए पीछे सो रही तीनों महिलाओं को कुचल दिया।
विज्ञापन

मनोज का आरोप है कि कार चला रहा आढ़ती नशे में था। तीनों महिलाओं पर कार चढ़ने के बाद आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाना शुरू किया तो वह कार छोड़कर भाग निकला। सूचना पर पहुंची इज्जतनगर पुलिस ने तीनों महिलाओं को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां बृहस्पतिवार तड़के पनिया ने दम तोड़ दिया। उसके पति की पहले ही मौत हो चुकी है। गंभीर हालत में आशा को उसके घरवालों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। उसके साथ शांति की हालत भी गंभीर बनी हुई है। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed