फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Three villages, four hours inspection ... everything ok

तीन गांव, चार घंटे निरीक्षण... सब कुछ ओके

Mon, 17 Apr 2017 12:53 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Mon, 17 Apr 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
Three villages, four hours inspection ... everything ok
Three villages, four hours inspection ... everything ok - फोटो : बरेली, अमर उजाला
चार घंटे... तीन गांवों का भ्रमण... सब कुछ ओके मिला। योगी सरकार में पहली बार ग्रामीण भ्रमण पर आए अपर मुख्य सचिव पंचायत राज चंचल कुमार तिवारी के निरीक्षण का यही लब्बोलुआव रहा। विभागीय अफसरों ने तीनों गांवों में सीसी रोड, शौचालय समेत अन्य काम पहले ही फिट करा लिए थे। प्रमुख सचिव को वही काम दिखाए गए जो पहले से दुरुस्त थे। इतना जरूर रहा कि ग्रामीण भ्रमण में सफाई कर्मचारियों के रोजाना ड्यूटी पर आने, शौचालय निर्माण और सफाई व्यवस्था की जानकारी ली गई। चंदौआ में राशन वितरण नियमित न होने की शिकायत पर एसडीएम को कोटेदार की जांच के आदेश दिए। प्रमुख सचिव के ग्रामीण दौरे से विभागीय अफसर और कर्मचारियों में अफरा तफरी मची रही। 
विज्ञापन

मोहनपुर में प्रमुख सचिव एसडीएम अपूर्वा दुबे, डीडी एके शाही, डीपीआरओ विनय कुमार और सीओ सिटी डा. सतीश कुमार के साथ रविवार पूर्वाह्न 11 बजे पहुंचे। प्रधान सीमा देवी, वीडीओ विवेक गंगवार समेत तमाम ग्रामीणों ने उनको 14 वें वित्त में 3.17 लाख की लागत से बनी सीसी रोड दिखाई। सफाई कर्मियों के नियमित ड्यूटी की बात पूछी। ग्रास मंडी खड़ंजा देखा। चार सौ मीटर खड़ंजा और नाला 9.99 लाख की लागत से बना है। हरीश रावत, मुनीश गुप्ता, सुनील गुप्ता, महेश यादव, इरशाद भाई, पूर्व प्रधान मुन्नालाल और अनोखेलाल ने फाल्ट की वजह से बिजली कटौती की शिकायत की। श्री तिवारी ने एसडीएम से ये समस्याएं दूर कराने को कहा। 40 मिनट तक गांव में रुकने के बाद वह चंदौआ चले गए।  
विज्ञापन

भमोरा। 45 मिनट के भ्रमण में प्रमुख सचिव चंचल कुमार तिवारी ने एसडीएम आंवला, बीडीओ, सीओ समेत प्रशासनिक अफसरों के साथ भ्रमण कर शौचालय देखे। ग्रामीणों ने नियमित राशन वितरण न होने की शिकायत की तो उसकी जांच के आदेश दिए। गंदे मिले शौचालयों पर बीडीओ से जुर्माना लगाने को कहा। सचिव आशीष भटनागर ने ने बताया गांव में 246 परिवार हैं। इनमें सबके शौचालय बने हैं। कोई खुले में शौच नहीं जाता। पंचायत सचिव ने 70 शौचालय बने होने की जानकारी दी। गुड्डी पत्नी ओमाकर के शौचालय का दरवाजा टूटा होने पर ठीक कराने की बात कही। नन्हीं देवी ने अपनी गली खराब पड़ी होने की शिकायत की। ग्राम प्रधान मोरकली बीडीओ पंकज कुमार आदि मौजूद रहे। अलीगंज में अंत्येष्टि स्थल के लिए जमीन दान देने के लिए ग्रामीणों की तारीफ की। जिला पंचायत से बने सीसी रोड भी देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed