फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Three people including brother-in-law and sister-in-law arrested in smack smuggling

देवर-भाभी समेत तीन लोग स्मैक तस्करी में गिरफ्तार

Tue, 20 Jul 2021 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
Three people including brother-in-law and sister-in-law arrested in smack smuggling
तस्करी के आरोपी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
बरेली। बारादरी पुलिस ने स्मैक तस्करी के मामले में उत्तराखंड के तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में जसपुर (ऊधमसिंह नगर) के मोहल्ला नई बस्ती की शबाना और उसके देवर हैदर और मोहम्मद असलम शामिल हैं जो फतेहगंज पश्चिमी से स्मैक लेकर स्कार्पियो से उत्तराखंड लौट रहे थे।
विज्ञापन

श्यामगंज चौकी इंचार्ज अजय शुक्ला ने बताया कि सोमवार तड़के एक सूचना के आधार पर श्यामगंज पुल और ईंट पजाया चौराहे के पास एक स्कार्पियो की तलाशी में स्मैक बरामद होने पर उसमें सवार तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के पास ज्यादा स्मैक होने की सूचना थी लेकिन उनके पास सिर्फ 44 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में शबाना ने बताया कि उसकी एक बहन फतेहगंज पश्चिमी में स्मैक का धंधा करती है। वेे लोग बतौर सैंपल उसी से स्मैक लेकर आए थे। स्मैक तस्करों ने बताया कि कार में महिला को देखकर पुलिस रोकटोक नहीं करती है, इसी कारण वे लोग शबाना को साथ लेकर आए थे। पुलिस अब शबाना की बहन की तलाश कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed