फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   three men sexual assault the woman in bareilly

Bareilly News: दवा लेने गई महिला से सामूहिक दुष्कर्म, दरोगा ने थाने से भगाया, कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज

Fri, 24 Mar 2023 01:26 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 24 Mar 2023 01:26 PM IST
सार

बहेड़ी क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला से तीन युवकों ने 10 जनवरी को सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने उसकी सुनवाई करने की बजाय आरोपियों का पक्ष लिया। शिकायत लेकर पहुंची तो उसे थाने से भगा दिया। 

विज्ञापन
three men sexual assault the woman in bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के बहेड़ी क्षेत्र में एक गांव निवासी महिला ने पड़ोसी गांव के युवक और उसके दो साथियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट कोर्ट के आदेश पर दर्ज कराई है। रिपोर्ट में हल्का दरोगा पर कार्रवाई के बजाय आरोपियों की मदद करने और पीड़िता को डांट-फटकार कर थाने से भगाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


पीड़िता के मुताबिक 10 जनवरी की शाम साढ़े चार बजे वह दवा लेना पंजाबी कॉलोनी के एक अस्पताल गई थी। रास्ते में केसर मिल गेट के पास उसे डांडी अभयचंद गांव का विशाल अपने दो साथियों के साथ मिला। उसने उसके मुंह पर रूमाल रखकर बेहोश कर दिया। इसके बाद तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और वहीं छोड़कर चले गए। 

विज्ञापन

दरोगा ने थाने से भगाया 

होश आया तो उसने खुद को अकबराबाद गांव के श्मशान में पाया। इसके बाद वह घर पहुंची और परिजनों के साथ थाने गई। हल्का दरोगा को तहरीर दी, लेकिन वह जांच की बात कहकर टालते रहे। उसने दोबारा तहरीर दी तो हल्का दरोगा दिलशाद खान ने उससे दवाई का पर्चा भी छीन लिया और उसे फटकार कर भगा दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bareilly: पुलिस की नींद हराम... ट्विटर पर सक्रिय है अशरफ का साला सद्दाम, लिखा- हमारे साथ बहुत गलत हो रहा है
 

पुलिस पर सुनवाई न करने का आरोप  

आरोप है कि विशाल को दरोगा ने ही उसके घर भेजा और तहरीर वापस लेने की धमकी दिलवाई। जब पुलिस ने नहीं सुनी तो पीड़िता ने न्यायालय की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर विशाल और उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

बहेड़ी थाने के इंस्पेक्टर श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। हल्का दरोगा ने उन्हें इस तरह की घटना की पूर्व में कोई जानकारी नहीं दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed