फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Three deer died after being hit by a train in Dudhwa Tiger Reserve in Lakhimpur kheri

Lakhimpuri Kheri News: ट्रेन की चपेट में आकर तीन चीतल मरे, अज्ञात लोको पायलट के खिलाफ केस दर्ज

Thu, 12 Jan 2023 03:11 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 12 Jan 2023 03:11 PM IST
सार

दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के मैलानी रेंज जंगल से होकर रेलवे ट्रैक निकला है। बांकेगंज छोटी नहर पुल के आगे गुरुवार को इसी ट्रैक पर तीन चीतल मृत मिले। तीनों चीतलों की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। 

विज्ञापन
Three deer died after being hit by a train in Dudhwa Tiger Reserve in Lakhimpur kheri
मृत चीतल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी में दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के मैलानी रेंज जंगल में रेल ट्रैक पर मैलानी-लखनऊ पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आए तीन हिरनों की मौत हो गई। यह तीनों हिरन चीतल प्रति के हैं। वन विभाग ने मृत हिरनों को कब्जे में लेकर उनका पोस्टमार्टम कराया है। इस मामले में वन विभाग ने अज्ञात लोको पायलट के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन


दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के मैलानी रेंज जंगल से होकर रेलवे ट्रैक निकला है। बांकेगंज छोटी नहर पुल के आगे पोल संख्या 182 / 10 के पास गेंहू खेतों में चर रहे चीतल सुबह मैलानी से लखनऊ जा रही पैसेंजर ट्रेन की आवाज सुनकर रेलवे ट्रैक क्रास कर भागने लगे। इस बीच ट्रेन आने से तीनों चीतल ट्रेन की चपेट में आकर ठोकर लगने से इधर-उधर जा गिरे। गंभीर चोट लगने पर तीनों हिरन मौके पर ही मर गए। 

विज्ञापन

दो नर और एक मादा चीतल थी 

हिरनों में दो नर और एक गर्भवती मादा चीतल थी। ग्रामीणों ने गुरुवार को मृत हिरनों को रेलवे ट्रैक पर पड़ा देखा। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। मौके पर पहुंचे डिप्टी रेंजर एसपी त्रिपाठी, सागर कुशवाहा ने तीनों मृत हिरनों को कब्जे में लेकर बांकेगंज पशु चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद मृत हिरनों को दफन कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के मैलानी रेंज के रेंजर साजिद हसन ने बताया कि  मैलानी-बांकेगंज रेल प्रखंड के बीच ट्रेन की चपेट में आने से दो नर और एक गर्भवती मादा चीतल की मौत हो गई है। तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। इस संबध में अज्ञात लोको पायलाट के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed