{"_id":"5f25cca48ebc3e63c338e885","slug":"three-death-and-148-new-case-bareilly-news-bly4148596174","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन मौत, 148 नए संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन मौत, 148 नए संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। कोरोना संक्रमित तीन व्यक्तियों की रविवार को इलाज के दौरान कोविड अस्पताल में मौत हो गई। इसके साथ ही संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 76 हो गई है। उधर, 148 नए संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।
जिला सर्विलांस अधिकारी एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार के मुताबिक, रविवार को तीन संक्रमितों की मौत हुई है। इनमें पीलीभीत के न्यूरिया के रहने वाले 26 वर्षीय संक्रमित युवक को गंभीर हालत में 29 जुलाई को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन को अंत्येष्टि के लिए शव सौंप दिया गया है। पीलीभीत जिला प्रशासन को भी इसकी सूचना दे दी गई है। इसके अलावा कोहाड़ापीर का 57 वर्षीय व्यक्ति और डिफेंस एन्क्लेव कॉलोनी का 50 वर्षीय व्यक्ति भी संक्रमित मिले थे। इनकी भी रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गई।