फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Three-day sports competition inaugurated on the 135th foundation day of IVRI Bareilly

IVRI Bareilly: खेलकूद प्रतियोगिता के पहले दिन 100 मीटर दौड़ में खुशी, 200 में प्रियांशी को पहला स्थान

Tue, 10 Dec 2024 11:00 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 10 Dec 2024 11:00 AM IST
सार

बरेली में आईवीआरआई के 135वें स्थापना दिवस पर तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। पहले दिन छात्र-छात्राओं ने कई प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। 
 

विज्ञापन
Three-day sports competition inaugurated on the 135th foundation day of IVRI Bareilly
दौड़ लगातीं छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के इज्जतनगर स्थित भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) की ओर से सोमवार को 135वें स्थापना दिवस पर आयोजित तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन केंद्रीय विद्यालय के छात्रों के रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति के साथ किया गया। इसमें 100 मीटर दौड़ खुशी नेगी ने प्रथम, शांभवी रानी ने द्वितीय व प्रेरणा पाल ने तृतीय स्थान हासिल किया। 200 मीटर दौड़ में पहला स्थान प्रियांशी, दूसरा मधुबाला गंगवार व तीसरी पुलोमा सोनी ने जीता। 

विज्ञापन

Three-day sports competition inaugurated on the 135th foundation day of IVRI Bareilly
खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ करते निदेशक एवं कुलपति डॉ त्रिवेणी दत्त - फोटो : IVRI

गोला फेंक में रिंकी पटेल ने पहला, नेहा मीना ने दूसरा व लक्ष्मी ने तीसरा स्थान हासिल किया। भाला फेंक में पहले स्थान पर रिंकी, दूसरे स्थान पर लक्ष्मी व तीसरे स्थान पर डॉ. हिमानी रहीं। पुरुष स्टाफ वर्ग 100 मीटर में सचिन पाल पहले, सभापति ने दूसरा व आदित्य कौशिक ने तीसरा स्थान जीता। वहीं  200 मीटर में नैमिश मिश्रा ने प्रथम, सभापति ने द्वितीय व सचिन पाल ने तृतीय स्थान हासिल किया। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले मुख्य अतिथि संस्थान के निदेशक व कुलपति डॉ. त्रिवेणी दत्त ने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने डॉ. चिंतामणि सिंह की उपलब्धियों के बारे में बताया। प्रभारी खेलकूद प्रकोष्ट व आयोजन सचिव किरणजीत सिंह, संस्थान के संयुक्त निदेशक डॉ. एसके सिंह, संयुक्त निदेशक, शैक्षणिक डॉ. एसके मेंदीरत्ता, संयुक्त निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ. रूपसी तिवारी, संयुक्त निदेशक कैडराड डॉ. सोहिनी डे, आईवीआरआई के पूर्व निदेशक डॉ. नागेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

महिला क्लब की सदस्याओं ने लगाए व्यंजनों के स्टॉल
महिला क्लब की सदस्याओं ने विभिन्न व्यंजनों के स्टॉल लगाए। इसमें पूरी- सब्जी, इडली सांभर, बड़ा पाव, बिरयानी, गुलाब जामुन, दही बड़ा, पावभाजी, ढोकला, पकोड़ा मटर चाट, चाय आदि शामिल रहें। क्लब की अध्यक्ष डॉ. सुनीता दत्त ने कहा कि इन स्टालों से होने वाली आय का उपयोग महिलाओं, अनाथालयों, वृद्धाश्रम में रहने वाले लोगों के समग्र विकास के लिए किया जायेगा। इस दौरान डॉ. रूपसी तिवारी, मनीषा सिंह, कोषाध्यक्ष अंजलि मेंदीरत्ता, सचिव अर्चना कौशल, संयुक्त सचिव सरिता वर्मा, चैरिटी इंचार्ज गीता सिंह, अलका सिंह, काजल गुप्ता, मालिनी सिंह आदि मौजूद रहीं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed