फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Three convicts of misconduct sentenced to life imprisonment in Bareilly

Bareilly: दुष्कर्म के तीन दोषियों को आजीवन कारावास, महिला के साथ की थी दरिंदगी; जानिए पूरा मामला

Mon, 03 Jun 2024 08:28 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 03 Jun 2024 08:28 PM IST
सार

बरेली में महिला से दरिंदगी करने वाले तीन युवकों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। तीन साल पहले हुए जघन्य अपराध के मामले में अदालत ने सोमवार को फैसला सुनाया। 

विज्ञापन
Three convicts of misconduct sentenced to life imprisonment in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में महिला को नशा देकर सामूहिक दुष्कर्म करने वाले तीन दोषियों को अपर सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार यादव ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। तीन साल पहले तीनों युवकों ने घर पर बुलाकर महिला से दुष्कर्म किया था।

विज्ञापन


सुभाष नगर निवासी युवती ने 24 मई 2021 को थाने जाकर बताया कि कभी कभी उसकी मां शराब पीती है। 23 मई 2021 को उसकी मां नशे की स्थिति में यह कहते हुए गई कि वह मौसी के सनैया गौटिया जा रही है। देर रात जब मां वापस नहीं आई तो फोन लगाया। फोन नहीं लगने पर वह मौसी के यहां पहुंची। पता चला कि मौसी पास में ही राजीव के यहां है। यहां युवती को उसकी मां बेसुध अवस्था में मिली। उसके रक्तस्राव हो रहा था। 
विज्ञापन


महिला ने बताया कि सनैया गौटिया के रहने वाले राजीव सोनू व भोजीपुरा के रमियापुर गावं निवासी मोनू ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में उसे चारपाई पर लेटाकर भाग गए। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्राइवेट पार्ट में डाली थी फूंकनी 
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया। सोनू व राजीव ने आरोपों को झूठा बताया। दोनों ने बताया कि वह शादीशुदा हैं। उनके बच्चे हैं। अदालत में पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने उसके प्राइवेट पार्ट में फूंकनी व चाकू डाला। बेहोश होने पर उसे छोड़कर भाग गए। पीड़िता करीब दो माह तक अस्पताल में भर्ती रही। 

अपर शासकीय अधिवक्ता हरेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि तीनों ने वीभत्स तरीके से दुष्कर्म किया है। प्राइवेट पार्ट पर चाकू से हमला किया। उसे करीब दो माह तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा। उन्होंने तीनों को कठोर दंड देने की बात कही। अदालत ने तीनों को सामूहिक दुष्कर्म के लिए दोषी पाते हुए आजीवन कारावास व तीस-तीस हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया है।

तीनों ने पार कर दी थीं हैवानियत की सारी हदें
महिला से दुष्कर्म के दौरान तीनों युवकों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। अदालत में जो मेडिकल रिपोर्ट पेश की गई वह पीड़िता के साथ हुई हैवानियत को बयां कर रही थी। पीड़िता जब अस्पताल पहुंची तो उसके हाथ पैर ठंडे हो चुके थे। ब्लड प्रेशर और नब्ज नहीं मिल रही थी। खून का रिसाव हो रहा था। उसकी हालत नाजुक थी। जख्म होने के कारण सर्जरी कर पीड़िता का लैट्रीन का रास्ता अलग बनाना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed