फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Three Accused of Student Murder Sent to Jail in Bareilly

Bareilly News: छात्र की हत्या करने के तीनों आरोपी भेजे गए जेल, गाली देने के विरोध पर ली थी जान

Mon, 30 Mar 2026 05:17 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 30 Mar 2026 05:17 PM IST
सार

बरेली में इंटर के छात्र शिवा पटेल की हत्या के मामले में तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को विलयधाम के पास से गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में मुख्य आरोपी ने वारदात कबूली है। 

विज्ञापन
Three Accused of Student Murder Sent to Jail in Bareilly
छात्र के हत्यारोपी युवक - फोटो : पुलिस विभाग

विस्तार

बरेली के अशोक विहार कॉलोनी निवासी इंटर के छात्र शिवा पटेल की हत्या के मामले में पुलिस ने रविवार को विलयधाम के पास से तीन आरोपियों गौरव, पारस और रचित शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी गौरव ने स्वीकार किया कि शिवा के गाली देने और सिर पर कड़ा मारने से विवाद बढ़ा था। इसके बाद उसने शिवा को गिराकर चाकू से ताबड़तोड़ हमले कर दिए। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


शिवा पटेल को शुक्रवार शाम घर से बुलाकर चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। शिवा के पिता ने पांच नामजद समेत तीन अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इज्जतनगर थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह के मुताबिक, पूछताछ में गौरव ने बताया कि वह इलाके का दादा है, लेकिन शिवा अलग गुट बनाकर उसे चुनौती दे रहा था।
विज्ञापन


27 मार्च को शिवा पटेल ने घर आते समय रास्ते में उसे गाली दी थी। इस पर उसने अपने साथी पारस, रचित और कृष्णा आदि को कॉल करके बुलाया था। उसके बाद मानव को शिवा के घर भेजा। मानव की शिवा से दोस्ती थी तो वह बाहर आ गया। मानव ही बहाने से शिवा को चार खंभा रोड पर ले गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवा ने डरने की बजाय हिम्मत दिखाई तो मार डाला
गौरव के मुताबिक उन लोगों ने शिवा से गाली देने का कारण पूछा। उन्हें लगा कि शिवा डरकर माफी मांग लेगा, लेकिन उसने गौरव के सिर पर हाथ में पहना कड़ा मार दिया। इससे गौरव लहूलुहान हो गया। गौरव ने बताया कि वह और उसके साथी पहले से घर से चाकू लेकर आए थे। मानव, पारस, रचित और कृष्णा ने तुरंत ही शिवा को पकड़ लिया। गौरव ने अपनी जेब से चाकू निकालकर शिवा पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। वह सड़क पर गिर गया तो आरोपी भाग गए। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर बग्गा ग्राउंड से चाकू भी बरामद किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed