फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Three accused of Gaurav murder case sent to jail in Bareilly

UP: बरेली में गौरव हत्याकांड के तीन आरोपी भेजे गए जेल, गोली मारने वाला बिहारी सोनकर फरार

Fri, 12 Sep 2025 10:50 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 12 Sep 2025 10:50 PM IST
सार

बरेली में गौरव हत्याकांड के तीन आरोपियों को जेल भेज दिया गया। अन्य की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में घटना में शामिल होना कबूल किया है।

विज्ञापन
Three accused of Gaurav murder case sent to jail in Bareilly
गौरव गोस्वामी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में राष्ट्रीय हनुमान दल के आंवला जिला उपाध्यक्ष गौरव गोस्वामी की हत्या के तीन आरोपियों को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया। गोली चलाने वाले बिहारी तक पुलिस अभी नहीं पहुंच सकी है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने घटना में शामिल होना कबूल किया है।

विज्ञापन


बिशारतगंज निवासी गौरव गोस्वामी की बुधवार आधी रात के बाद खुर्रम गौंटिया में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बारादरी थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे मुठभेड़ के दौरान हत्या के आरोपी शेखर को गिरफ्तार किया था। शेखर के पैर में गोली लगी, उससे तमंचा कारतूस भी बरामद किया गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- गौरव हत्याकांड: सिर में फंसी मिली गोली, बाहर निकल आई थी आंख; पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट बयां कर रही बर्बरता
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मुख्य आरोपी अनस उर्फ मुलायम को भी गिरफ्तार किया। आरोप है कि टेंपो चालक अनस ने कहासुनी के बाद लड़कों को बुलाकर गौरव की हत्या कराई थी। पुलिस ने इनके सहयोगी चंदन को भी गिरफ्तार किया, वह भी हत्याकांड में शामिल था। पुलिस ने तीनों हत्यारोपियों से अलग-अलग पूछताछ की।

बिहारी सोनकर ने चलाई थी गोली 
तीनों ने बताया कि वह कहासुनी होने के बाद गौरव और उसके साथियों से झगड़ा कर रहे थे लेकिन उनके साथी बिहारी सोनकर ने तमंचा निकाल कर गौरव पर गोली चला दी। गौरव के पिता ने भी हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि अनस बिहारी सोनकर को बुलाकर लाया था। अनस और उसके साथियों के कहने पर ही बिहारी ने गोली मारकर गौरव की हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें- गौरव हत्याकांड: बरेली में पुलिस ने 24 घंटे में तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, मुठभेड़ में एक को लगी गोली

पुलिस दे रही दबिश 
तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद बारादरी पुलिस बिहारी को पकड़ने में लगी है। बिहारी तमंचा लेकर भाग गया। इसलिए उसकी गिरफ्तारी कर बरामदगी भी की जानी है। पुलिस बिहारी सोनकर और उसके भाई नैतिक सोनकर की तलाश कर रही है। दोनों आरोपी हत्याकांड के बारे में अहम खुलासे कर सकते हैं। इसके अलावा हत्याकांड के अन्य नामजद अभियुक्त भी पुलिस के रडार पर आ गए हैं। पुलिस लगातार दबिश देकर गिरफ्तारी करने का प्रयास कर रही है।

शेखर पर जानलेवा हमले की नई रिपोर्ट, मुख्य आरोपी को बख्शा
बारादरी पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किए गए शेखर के खिलाफ अलग से जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने दिखाया कि उसने पुलिस पर फायर कर भागने की कोशिश की थी। खास बात यह है कि हत्याकांड को अंजाम दिलाने वाला टेंपो चालक अनस जानलेवा हमले के मुकदमे से बच गया। एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि मुख्य आरोपी बिहारी की तलाश की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed