फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Thousands of devotees took a dip in Ramganga.

Bareilly News: रामगंगा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

Thu, 13 Feb 2025 02:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Thousands of devotees took a dip in Ramganga.
गंगा घाट पर स्नान करते भक्त
मीरगंज/सिरौली। पूरे क्षेत्र में माघ पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने रामगंगा नदी एवं अन्य नदियों में आस्था की डुबकी लगाई। पुलिस-प्रशासन हर तरफ सख्त दिखाई दिया। हालांकि सिरौली में भीड़ के चलते कुछ देर जाम के चलते लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

माघ पूर्णिमा पर सिरौली, अंजनी, बाबा कैलाश गिरी घाटों पर अल सुबह से ही स्नान के लिए श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगना शुरू हो गया था। आसपास व दूरदराज से भक्त ट्रैक्टर-ट्राॅली, बाइक आदि वाहनों से पहुंचे। मीरगंज में भी श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद अनुष्ठान कराए। सिरौली में दुकानें भी घाटों पर मंगलवार से ही मेला लग गया था। रास्ता चौड़ा न होने के कारण वाहन चालकों को जाम की परेशानी से जूझना पड़ा। श्रद्धालु स्नान के बाद गंगा किनारे स्नान पूजा-पाठ व अनुष्ठान आदि करवा रहे थे।
विज्ञापन

एसएसपी के आदेश के बाद भी थाना पुलिस के साथ नगर पंचायत कर्मियों का अमला लेखपाल, गोताखोरों के साथ गंगा तट पर डेरा जमाए रहे। मीरगंज में एसडीएम तृप्ति गुप्ता एवं सीओ अंजनी कुमार तिवारी घाटों का भ्रमण करते रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
घाटों पर गूंजे जयकारे
अलीगंज। हैबतपुर, सूदनपुर, गैनी, अलीगंज, किशनपुर, धनेती खरगपुर, मझगवां आदि गांवों के श्रद्धालु सुबह से ही रामगंगा घाट पर जुटने लगे। स्नान के बाद घाटों पर जयकारे गूंजते रहे। महिलाएं गंगा मैया के गीत गाते हुए मां गंगा को चढ़ावा चढ़ाया। क्षेत्र में जगह-जगह भंडारे कराए गए। इधर, अलीगंज के गांव सूदनपुर में हनुमान मंदिर पर भंडारा कराया गया। इस मौके पर गंगा सिंह, मेवीराम, रोहताश राणा, रवि मौर्य आदि रहे। संवाद

--
पूजा-अर्चना व दान कर कमाया पुण्य
फतेहगंज पूर्वी/बिशारतगंज। गांव नगरिया कला, कादरगंज के घाटों पर रामगंगा नदी में बुधवार तड़के से ही हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और नदी में आस्था की डुबकी लगा व दान कर पुण्य कमाया। कई श्रद्धालुओं ने घाटों के किनारे सत्यनारायण भगवान की कथा भी करवाई। मेले में लगे चाट- पकौड़ी के ठेलों पर खानपान का भी लोगों ने लुत्फ उठाया। इधर, बिशारतगंज के अखा गांव के लोगों की ओर से रामगंगा घाट पर पौष पूर्णिमा से माघ पूर्णिमा तक आयोजित होने वाली श्रीमद्भागवत कथा का भंडारे के साथ समापन हो गया। कस्बे के मझगवां मार्ग स्थित भारत माता मंदिर पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर बुधवार को भंडारा कराया गया। संवाद

गंगा घाट पर स्नान करते भक्त

गंगा घाट पर स्नान करते भक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed