फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   This success shows that the Government is credible

यह कामयाबी बताती है कि मोदी सरकार विश्वनीय है

Fri, 20 May 2016 02:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Fri, 20 May 2016 02:10 AM IST
विज्ञापन
 असम में बहुमत और बाकी के चार राज्यों में मिले अच्छे मत पर सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री कलराज मिश्र गदगद दिखे। उन्होंने कहा कि पांच राज्यों की कामयाबी यह बताती है कि मोदी सरकार विश्वसनीय सरकार है। असम की जनता ने सरकार पर विश्वास जताया है। गुरुवार को इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में आए कलराज मिश्र ने कहा, इन पांच राज्यों के चुनाव में बीजेपी को अभूतपूर्व सफलता मिली है। असम में बहुमत मिला है। हम कभी नहीं सोचते थे कि असम में हमारी सरकार बनेगी। अब मैं कह सकता हूं कि असम की जनता में हम विश्वास पैदा करने में सफल रहे। असम को विकसित प्रदेश बनाने में भी हमें सफलता मिलेगी। बोले, प्रधानमंत्री ने असम की जनता का दिल जीता। असम, पुडुचेरी, केरल, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में भी अच्छे मत मिले हैं। उन्होंने कहा कि यह भविष्य का संकेत है कि अब जहां पर भी चुनाव होंगे, निश्चित रूप से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। उत्तर प्रदेश की स्थिति पर कहा कि यूपी की जनता समाजवादी पार्टी से त्रस्त हैं और बसपा को भी देख चुकी है। निश्चित रूप से आने वाले चुनाव में भाजपा की अच्छी स्थिति होगी। उत्तर प्रदेश में बीजेपी किन मुद्दों पर चुनाव लड़ेगी, इस पर उन्होंने कहा कि यह बीजेपी का नेतृत्व तय करेगा कि चुनाव में कौन-से मुद्दे रहेंगे। केंद्र सरकार के दो सालों की उपलब्धियों पर कलराज मिश्रा बोले, केंद्र सरकार ने आम जनता का विश्वास जीता है। आम जनता के लिए जनधन खाता, अटल पेंशन योजना, किसान बीमा, सड़कों का विस्तार जैसी तमाम योजनाएं चलाई गईं। आने वाले समय में और अच्छे परिणाम दिखाई देंगे। मोदी की सरकार विश्वसनीय सरकार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed