फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   This is a smart city... have to swim here

Bareilly News: ये स्मार्ट सिटी है... यहां तैरकर जाना है

Sat, 08 Jul 2023 02:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jul 2023 02:22 AM IST
विज्ञापन
This is a smart city... have to swim here
बरेली। सुबह बारिश के बाद शुक्रवार को दिनभर शहर की प्रमुख सड़कें तालाब बनी रहीं। लोगों के घरों में पानी भर गया। साइकिल बह गई। कई ई-रिक्शा पलट गए। दो पहिया सवार गिरते रहे। यह सब देखकर लोगों को मिर्जा गालिब का शेर याद का गया। वे बोल उठे कि ये स्मार्ट सिटी है... यहां तैरकर जाना है। अफसरों ने भले ही स्मार्ट सिटी की ब्रांडिंग शुरू कर दी है, मगर हालात इसके विपरीत हैं।
विज्ञापन

कांवड़ियों के जत्थे शहर में आने लगे हैं। सोमवार को दस लाख से अधिक कांवड़ियों के आने की संभावना है, मगर बदायूं रोड का हाल खराब है। सड़क पर जलभराव है। कई जगह गड्ढे हो गए हैं। शुक्रवार को पूरे दिन लोग गिरते रहे। बदायूं रोड के आसपास बसी कॉलोनियों का भी यही हाल रहा। बांस मंडी में तीन घंटे तक जलभराव की स्थिति रही। सबसे खराब हाल हजियापुर का रहा। यहां नालों का पानी पूरे मोहल्ले की सड़कों पर भर गया। दो पहिया सवार यहां भी गिरकर जख्मी होते रहे। कुतुबखाना बाजार में बारिश के बाद कीचड़ हो गया। नगर निगम के पीछे इलेक्ट्राॅनिक्स बाजार में पेड़ गिरने से बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन

संजय नगर की सड़क ने लोगों को सबसे अधिक दर्द दिया। यहां अधूरी सड़क पर दिनभर में एक दर्जन से अधिक ई-रिक्शा पलट गए। इतनी ही बाइकें पलटीं, कई लोग जख्मी भी हुए। संजय नगर की सड़क पिछले तीन साल से खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed