स्कूल में चोरी: प्रोजेक्टर समेत मिडडे मील के बर्तन और राशन ले गए चोर, दीवार पर लिखा- दो दो ताले और लगा लेना
बरेली के गांव उधरनपुर में बुधवार रात चोरों ने प्राथमिक विद्यालय को निशाना बनाया। चोरों ने खिड़की तोड़कर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। इसके बाद स्कूल की दीवार पर लिखा कि दो दो ताले और लगा लेना।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के हाफिजगंज क्षेत्र में चोरी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। चोरों ने इलाके के एक सरकारी स्कूल को निशाना बनाया है। खिड़की तोड़कर स्कूल के कमरे में घुसे चोरों ने हजारों का सामान पार दिया। चोरी के बाद स्कूल की दीवार पर लिख दिया कि दो दो ताले और लगा लेना। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। स्कूल की प्रधानाध्यापक ने थाने में तहरीर दी है।
शिक्षक और बच्चे पहुंचे तब हुई जानकारी
थाना हाफिजगंज क्षेत्र के गांव उधरनपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में बुधवार रात चोरों ने सेंध लगा दी। चोर स्कूल की खिड़की तोड़कर हजारों रुपये का सामान चुरा ले गए। घटना की जानकारी गुरुवार सुबह तब हुई, जब शिक्षक और बच्चे स्कूल पहुंचे। स्कूल की खिड़की टूटी देखी तो उनके होश उड़ गए। कमरे के अंदर जाकर देखा तो काफी सामान गायब था। जानकारी होते ही स्कूल में ग्रामीण एकत्र हो गए।
UP: प्रेमी ने लड़की का शव लेने को पुलिस को दिया चकमा; फर्जी मां-बाप और बहन-बहनोई के जरिए आंखों में झाेंकी धूल