फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Thieves steal projector and midday meal ration from school by breaking window in Bareilly

स्कूल में चोरी: प्रोजेक्टर समेत मिडडे मील के बर्तन और राशन ले गए चोर, दीवार पर लिखा- दो दो ताले और लगा लेना

Thu, 06 Apr 2023 02:36 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 06 Apr 2023 02:36 PM IST
सार

बरेली के गांव उधरनपुर में बुधवार रात चोरों ने प्राथमिक विद्यालय को निशाना बनाया। चोरों ने खिड़की तोड़कर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। इसके बाद स्कूल की दीवार पर लिखा कि दो दो ताले और लगा लेना। 

विज्ञापन
Thieves steal projector and midday meal ration from school by breaking window in Bareilly
चोरी की घटना के बाद स्कूल में जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के हाफिजगंज क्षेत्र में चोरी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। चोरों ने इलाके के एक सरकारी स्कूल को निशाना बनाया है। खिड़की तोड़कर स्कूल के कमरे में घुसे चोरों ने हजारों का सामान पार दिया। चोरी के बाद स्कूल की दीवार पर लिख दिया कि दो दो ताले और लगा लेना। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। स्कूल की प्रधानाध्यापक ने थाने में तहरीर दी है। 

विज्ञापन

शिक्षक और बच्चे पहुंचे तब हुई जानकारी 

थाना हाफिजगंज क्षेत्र के गांव उधरनपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में बुधवार रात चोरों ने सेंध लगा दी। चोर स्कूल की खिड़की तोड़कर हजारों रुपये का सामान चुरा ले गए। घटना की जानकारी गुरुवार सुबह तब हुई, जब शिक्षक और बच्चे स्कूल पहुंचे। स्कूल की खिड़की टूटी देखी तो उनके होश उड़ गए। कमरे के अंदर जाकर देखा तो काफी सामान गायब था। जानकारी होते ही स्कूल में ग्रामीण एकत्र हो गए। 

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



UP: प्रेमी ने लड़की का शव लेने को पुलिस को दिया चकमा; फर्जी मां-बाप और बहन-बहनोई के जरिए आंखों में झाेंकी धूल

मिडडे मील के बर्तन तक नहीं छोड़े 

अज्ञात चोरों ने चोरी करने के बाद धमकी भरे अंदाज में स्कूल की दीवार पर लिखा कि दो-दो ताले और लगा लेना। सूचना पर क्षेत्रीय दरोगा सज्जन सिंह ने पहुंचकर मौका मुआयना किया। घटना की तहरीर प्रधानाध्यापक पुष्पा निधि ने पुलिस को दी। बताया गया है कि स्कूल से तीन स्पीकर, दो छोटे स्पीकर, प्रोजेक्टर, बैटरी समेत मिडडे मील के बर्तन और राशन आदि सामान चोरी हुआ है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed