फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   thief

पहले कार चुराते, फिर उसी में बैठाकर यात्रियों को लूटते

Fri, 21 Aug 2015 01:30 AM IST
बरेली
बरेली Updated Fri, 21 Aug 2015 01:30 AM IST
विज्ञापन
बरेली। जंक्शन के बाहर पार्किंग से चार पहिया वाहन चोरी कर यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के बहाने बैठाने के बाद लूटपाट करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। गिरोह के दो बदमाश गिरफ्तार किए गए हैं। उनके पास से चोरी की तीन गाड़ियां और तीन एटीएम, एक लैपटॉप बरामद किया गया है।
विज्ञापन

एसपी सिटी समीर सौरभ ने बताया कि 17 अगस्त को रेलवे जंक्शन पार्किंग से बैगनआर कार संख्या यूपी 25-एस-0731 चोर चुराकर भाग रहा था। पुलिस ने उसे पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम मनोज पुत्र शांति गिरी निवासी मझोला सर्वसुखी थाना भोजीपुरा बताया। उसने अपने गिरोह में अमरजीत सिंह पुत्र वीर सिंह निवासी बासखेड़ा थाना अमरिया (पीलीभीत) और प्रदीप निवासी कृष्णा कॉलोनी, रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर) को भी शामिल बताया। इस पर अमरजीत को भी पुलिस ने पकड़ लिया। उसने कबूल किया कि एक महीने पहले भी उन्होंने दो कार बरेली जंक्शन की पार्किंग से चोरी की थीं, जिन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया है। तीसरा गुर्गा प्रदीप पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका। एसपी सिटी ने बताया कि मनोज और अमरजीत ने स्वीकार किया कि वह कार चुराने के बाद उसे सवारी ढोने में इस्तेमाल करते थे और रास्ते में उनसे लूटपाट करते थे।
विज्ञापन


ये घटनाओं को कबूला -
- थाना भोजीपुरा क्षेत्र के अमर पाल सिंह को गाड़ी में बैठाकर लूटपाट की। जिसका मुकदमा भोजीपुरा थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ दर्ज हुआ।
- करीब 20 दिन पहले रुद्रपुर निवासी राज कपूर यादव को कार में बैठाकर उससे 14 हजार रुपये, लैपटॉप और तीन एटीएम कार्ड लूट लिए। पुलिस ने तीनों एटीएम और लैपटॉप बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल में हुई तीनों की मुलाकात
मनोज ने बताया कि वह 17 मार्च 2013 को नाबालिग लड़की को अगवा कर बलात्कार करने के आरोप में बरेली जेल गया था। यहां उसकी मुलाकात प्रदीप और अमरजीत से हुई। तीनों ने बाहर निकलकर वाहन चुराकर उनमें सवारी बैठाकर लूटपाट की योजना बनाई थी।
मास्टर चाभी से खोलते थे कार के लॉक
अमरजीत ने बताया कि उनके पास मास्टर चाभी रहती थी। जिससे वह कार का लॉक खोलकर उसे स्टार्ट कर आसानी से भाग जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed