फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   There was a ruckus in Sirauli over the installation of Ambedkar's statue

Bareilly: आंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने को लेकर सिरौली में बवाल, पथराव और आंसू गैस के साथ हुआ लाठीचार्ज

Mon, 07 Nov 2022 06:53 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 07 Nov 2022 06:53 PM IST
सार

रविवार रात को सिरौली के मोहल्ला साहूकारा में रातों-रात चुपचाप ग्राम समाज की जमीन पर भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा को स्थापित कर दिया गया।

विज्ञापन
There was a ruckus in Sirauli over the installation of Ambedkar's statue
आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर सिरौली में बवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर सिरौली में बवाल हो गया। रातों-रात प्रतिमा स्थापित होने पर सुबह पुलिस ने जब परमिशन के बारे में पूछा तो ग्रामीण भड़क गए। इसके बाद पुलिस ने मूर्ति हटाई तो पथराव हो गया। वहीं, पुलिस ने हालात काबू करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठी चार्ज कर ग्रामीणों को खदेड़ दिया। इसके बाद हालात काबू में आ सके। पुलिस दंगाईयों की शिनाख्त में जुटी हुई है।

विज्ञापन


रविवार रात को सिरौली के मोहल्ला साहूकारा में रातों-रात चुपचाप ग्राम समाज की जमीन पर भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा को स्थापित कर दिया गया। इसकी जानकारी होने पर विरोध हुआ मौके पर पुलिस फोर्स के साथ सीओ अजय गौतम और एसडीएम एन राम पहुंच गए। अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर वहां के स्थानीय नेताओं से थाने में बैठाकर बातीचीत की। इस दौरान अनुमति लेने के बाद मूर्ति स्थापित करने पर हामी भर दी गई।
विज्ञापन


पुलिस जब मौके पर मूर्ति हटाने पहुंचे तो महिलाओं ने विरोध शुरू कर दिया। इसके बाद नगर पंचायत के लोगों ने विरोध के बीच ही प्रतिमा को हटाने का प्रयास किया। इस पर महिलाओं ने पथराव शुरू कर दिया। पुलिस पीछे हटी और फोर्स की मांग की गई। इसके बाद पुलिस फोर्स ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठी चार्ज किया। इसके बाद मूर्ति को हटाया गया। पुलिस अब दंगाईयों के साथ ही बैठक में बैठे स्थानीय नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करने का मूड बना रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहमति के बाद समझौते वाले हो गए गायब
पुलिस का मानना है कि घटना सुनियोजित तरीके से अंजाम दी गई है। पहले रातों-रात मूर्ति बिना अनुमति के स्थापित कर देना। इसके विरोध पर भीम आर्मी और स्थानीय नेताओं से बातचीत की गई और समझौता अनुमति के बाद लगाने का हुआ। पुलिस जैसे ही मूर्ति हटाने पहुंची तो भीम आर्मी और स्थानीय नेता अचानक गायब हो गए और महिलाएं पुलिस पर सवार हो गई। इन कृत्यों से पुलिस को लग रहा है कि समझौते के दौरान ही बवाल करने की योजना बना ली गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed