फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   There should be no waterlogging near temples on Mahashivratri

Bareilly News: महाशिवरात्रि पर मंदिरों के पास न हो पाए जलभराव

Mon, 24 Feb 2025 02:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
There should be no waterlogging near temples on Mahashivratri
बरेली। शिवरात्रि से पहले व्यवस्थाओं को जांचने के लिए नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने रविवार को नाथ मंदिरों का निरीक्षण किया। इस दौरान जलभराव से निजात दिलाने के लिए पशुपतिनाथ मंदिर के पास पंपिंग सेट लगवाया।
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों से बातचीत भी की। उन्हें आश्वस्त किया कि पर्व पर मंदिरों के पास जलभराव नहीं होने दिया जाएगा। रविवार से ही मंदिरों के आसपास साफ-सफाई और अतिक्रमण हटाने का काम शुरू हो गया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त सबसे पहले पशुपतिनाथ मंदिर पहुंचे।
यहां मिले चंद्रपाल राठौर, सादिक अंसारी सहित अन्य लोगों ने बताया कि मंदिर के आसपास जलभराव को दूर करने का कोई इंतजाम नहीं है।
एजाज नगर गौटिया का पानी क्षेत्र में आता है और विश्वविद्यालय के सामने वाली सड़क ऊंची होने के कारण पानी नाले तक नहीं पहुंचता।
इसके बाद यहां पंपिंग सेट लगवाया गया। इसके बाद नगर आयुक्त ने त्रिवटीनाथ, धोपेश्वरनाथ, अलखनाथ, तपेश्वरनाथ, मढ़ीनाथ और वनखंडीनाथ मंदिर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अपर नगर आयुक्त सुनील कुमार मौर्य, उप नगर स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. नैन सिंह आदि मौजूद रहे। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed