{"_id":"5d7790f68ebc3e012e1f3363","slug":"theft-bareilly-news-bly375605033","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में नकब लगाकर हजारों का सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में नकब लगाकर हजारों का सामान चोरी
विज्ञापन
म्याऊं (बदायूं)। अलापुर थाना क्षेत्र में सोमवार रात चोरों ने ढका गांव में एक मकान को निशाना बना लिया। चोर पीछे से नकब लगाकर हजारों का सामान चोरी करके ले गए। परिवार वालों को सुबह इसका पता चला। तब उन्होंने पुलिस को सूचना दी, जिस पर पहुंची यूपी-100 मामले की छानबीन कर रही है।
ग्राम ढका निवासी रामचरन सोमवार रात अपने परिवार के साथ घर के आंगन में सो रहे थे। रात किसी समय चोरों ने उनके घर में पीछे से नकब लगा लिया। चोर दीवार तोड़कर उनके घर में घुस गए। उसके बाद घर में रखी अलमारी और बक्सों के ताले तोड़ लिए। फिर उनके घर से करीब 80 हजार रुपये के सोने-चांदी के आभूषण, रजाई-गद्दे, टीवी, बर्तन और अन्य सामान चोरी करके ले गए। मंगलवार सुबह परिवार वाले सोकर उठे। इसके बाद रामचरन भैंसों को चारा डालने में लग गए। जबकि उनकी पत्नी शौच के लिए चली गईं। उनके घर के पीछे से गुजर रहे लोगों ने नकबजनी के बारे में बताया। तब उन्होंने कमरे का ताला खोला, जहां सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। इसकी सूचना पर गांव के दर्जनों लोग आ गए। तभी उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जिससे पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौका मुआयना कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।