फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The young man tried to commit suicide by slitting his stomach with a blade.

Bareilly News: युवक ने ब्लेड से पेट फाड़कर जान देने की कोशिश की

Wed, 19 Nov 2025 02:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
The young man tried to commit suicide by slitting his stomach with a blade.
नवाबगंज। रिछोला किफायतुल्ला गांव के एक युवक ने बीमारी से तंग आकर मंगलवार को आत्मघाती कदम उठाते हुए ब्लेड से अपना पेट फाड़कर जान देने की कोशिश की। युवक को गंभीर हालत में पुलिस ने उसे सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां से उसे चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

रिछोला गांव के स्व. करामुद्दीन के चार बेटे हैं, जिनमें बड़ा पुत्र मुख्तियार अहमद, शहाबुद्दीन और रियासत दिल्ली में रहकर कबाड़ एकत्रित करने का कार्य करते हैं। दो सप्ताह पहले ही तीसरे नंबर का पुत्र रियासत दिल्ली से अपने घर रिछोला किफायतुल्ला आया था। घर पर उसकी मां बत्तूलन और छोटा भाई रईस अहमद रहता है। बेटे रईस अहमद ने बताया कि वह रात में खाना खाकर सोने चला गया। सोमवार सुबह उसने ब्लेड लेकर अपना पेट फाड़ लिया। हालांकि उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। संवाद
विज्ञापन

पांच वर्षों से रहता था दिल्ली में
पांच साल पहले युवक का उसकी पत्नी से तलाक हो गया था, तब से वह दिल्ली अपने भाइयों के साथ रहकर कबाड़े एकत्र करने का कार्य कर रहा था। वह पिछले कई माह से बीमार चल रहा है। माना जा रहा है कि उसने अपनी बीमारी से तंग आकर ही अपनी जान लेने की कोशिश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed