फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The young man killed himself by consuming poison and the girl hanged herself

Bareilly News: युवक ने जहर खाकर और युवती ने फंदा लगाकर जान दी

Tue, 28 Feb 2023 02:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Feb 2023 02:29 AM IST
विज्ञापन
The young man killed himself by consuming poison and the girl hanged herself
बरेली। सीबीगंज थाना क्षेत्र में युवक ने जहर खा लिया तो युवती ने फंदा लगाकर जान दे दी है। पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया। दोनों ही सीबीगंज के अलग-अलग गांव के रहने वाले हैं। दोनों की प्रेम कहानी भी अलग ही है। ठिरिया ठाकुरान निवासी मदनलाल रिक्शा चलाते हैं। वह बेटे 18 वर्षीय राहुल का शव लेकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। उन्होंने बताया कि राहुल सोया फैक्टरी में काम करता था। वह कलाबाज परिवार की एक लड़की से प्यार करता था जो अक्सर अपने परिवार के साथ बाहर रहती थी। राहुल ने जिद की थी तो उन्होंने रिश्ता बेमेल बताकर उसकी शादी कहीं और करने की बात कही थी। रविवार शाम वह घर लौटे तो राहुल की हालत काफी खराब थी। वह उसे लेकर निजी अस्पताल पहुंचे तो पता लगा कि उसने कोई जहरीला पदार्थ खा रखा है। दो अस्पतालों ने इलाज से मना किया और तीसरे में उसने दम तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि वह नहीं समझ पा रहे कि राहुल ने किस वजह से ऐसा किया। शायद उस लड़की की वजह से ही जान दी होगी। दूसरी घटना भी इसी क्षेत्र के गांव में हुई। गांव की 17 साल की लड़की का एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसको लेकर कई बार लड़की के परिवार ने विरोध किया। करीब छह महीने पहले लड़की उस युवक के साथ चली गई। उसके माता-पिता ने बेटी को नाबालिग बताकर आरोपी लड़के पर रिपोर्ट करा दी। पुलिस ने लड़के को पकड़कर जेल भेज दिया। जबकि किशोरी को उसके माता पिता के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन


बताते हैं कि युवक तभी से जेल में बंद है। उसके पिता अक्सर लड़की के घर आकर उसके पिता से बेटे को रिहा कराने की गुहार करते थे। इसके लिए लड़की पक्ष तैयार नहीं था। इस बीच लड़की की कहीं और शादी कराने की भी बात चली। लड़की चाहती थी कि उसके प्रेमी को छुड़ाने के बाद परिवार उसी से उसकी शादी कर दे। ऐसा न होता देखकर लड़की ने रविवार रात एक बजे कमरे में दुपट्टे का फंदा बनाकर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed