{"_id":"6980fefe84840d2dd9088d78","slug":"the-yoga-garden-has-become-a-place-of-peace-and-tranquility-for-the-students-bareilly-news-c-4-vns1074-818831-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: छात्र-छात्राओं के सुकून का स्थान बनी योग वाटिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: छात्र-छात्राओं के सुकून का स्थान बनी योग वाटिका
Tue, 03 Feb 2026 01:16 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 03 Feb 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की योग वाटिका विद्यार्थियों के लिए सुकून का अड्डा साबित हो रही है, जहां सुबह से शाम तक विद्यार्थियों का आना-जाना लगा रहता है। हालांकि यहां कभी भीड़ नहीं लगती। इसलिए छात्र-छात्राएं अपने दोस्तों के साथ पठन-पाठन और घूमने आते-रहते हैं।
सोमवार को दोपहर करीब तीन बजे जब रुविवि की परीक्षा का समय समाप्त होने के बाद योग वाटिका में कई छात्र-छात्राएं दिखाई दिए, जिनमें से कुछ मैदान में तो कुछ वाटिका के एक कोने में बने ऊंचे से ट्री-हाउस पर प्रश्न पत्र के बारे में चर्चा करते दिखाई दिए। छात्राएं भी योग वाटिका के बगीचे में सेल्फी लेतीं नजर आईं। छात्रा रश्मि ने बताया कि वह अक्सर दोपहर के समय यहां सुकून से बक्कर ध्यान लगाती हूं, इससे पढ़ाई करने व चिंतन-मनन में भी सहायता मिलती है। एक अन्य छात्रा वैशाली ने बताया कि मैं हॉस्टल में रहती हूं, अक्सर यहां सुबह आकर समय बिताती हूं, दोपहर में अपने दोस्तों के साथ भी आती हूं।
ट्री-हाउस सभी की पसंद
यहां आने वाले छात्र-छात्राओं ने बताया कि ट्री-हाउस उनका पसंदीदा स्थान बन गया है। यहां बैठकर अधिकांश विश्वविद्यालय के नजारे देखने को मिलते हैं। अब भी योग वाटिका में सुंदरीकरण का कार्य चल रहा है, जिसमें चारों ओर क्यारियाें में नए पौधे व चारों तरफ बैठने के लिए कटे पेड़ के आसन भी बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
परीक्षा के बाद यहां मिलता है सुकून
-मैं अक्सर यहां आकर दोस्त के साथ पढ़ता हूं, इस दौरान चल रही परीक्षाओं की चर्चा भी इसी स्पॉट पर करते हैं। यहां आकर सुकून मिलता है, प्रकृति के भी करीब रहने का अवसर मिलता है। - श्रेयांश, बीएमएस छात्र
मेरा भी यहां अक्सर आना होता है। जब भी कैंपस में पढ़ने आता हूं, तो क्लास के बाद यहां जरूर रुकता हूं, हर किसी का अपने महाविद्यालय में पसंदीदा स्पॉट होता है, ये स्पॉट मेरा है। - आकर्ष, बीएमएस छात्र