फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The work on the inauguration of the new building of the Municipal Corporation will now be incomplete.

नगर निगम के नए भवन का अब 27 को होगा उद्घाटन पर काम अभी अधूरा

Wed, 15 Dec 2021 02:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 02:25 AM IST
विज्ञापन
The work on the inauguration of the new building of the Municipal Corporation will now be incomplete.
बरेली नगर निगम
दो साल से नगर निगम परिसर में चल रहा है नए भवन का निर्माण कार्य
विज्ञापन

बरेली। नगर निगम के नए भवन का पहले अक्तूबर में उद्घाटन होना तय किया था, लेकिन लेटलतीफी के चलते वक्त पर काम ही पूरा नहीं हो सका। अब भवन के उद्घाटन के लिए 27 दिसंबर की तारीख तय की गई है लेकिन अब भी करीब 20 फ ीसदी काम बाकी है। इसी भवन से इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के प्रोजेक्ट का संचालन होगा। निगम के सभी अनुभागों के दफ्तर भी इसी में शिफ्ट होंगे।

नगर निगम ने भवन के उद्घाटन की तिथि भले ही तय कर दी हो, लेकिन काम की गति को देखकर तय तिथि पर उद्घाटन हो पाने के इस बार भी आसार कम ही हैं। निर्माणाधीन भवन के ऊपरी तल पर इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का कार्यालय होगा। मेयर और नगर आयुक्त के कार्यालयों के अलावा अपर नगर आयुक्त और निर्माण अनुभाग के अधिकारियों के आवास भी इसी भवन में होंगे। मुख्य अभियंता भूपेश कुमार सिंह ने बताया कि ठेकेदार को निर्माण कार्य तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। कुछ काम बाकी है लेकिन उद्घाटन से पहले काम पूरा कर लिया जाएगा। उद्घाटन तय तारीख पर ही किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed