{"_id":"648b6d50f7eaeebb69037154","slug":"the-woman-who-accused-so-did-not-reach-to-give-statement-bareilly-news-c-4-bly1015-183159-2023-06-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly: एसओ पर मुकदमा कराने वाली महिला नहीं पहुंची बयान देने, पुलिस ने घर पर चस्पा किया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: एसओ पर मुकदमा कराने वाली महिला नहीं पहुंची बयान देने, पुलिस ने घर पर चस्पा किया नोटिस
Fri, 16 Jun 2023 12:37 PM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jun 2023 12:37 PM IST
सार
बरेली की महिला ने पीलीभीत के घुंघचाई थाने के एसओ रहे राजेंद्र कुमार सिरोही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी मामले में पीलीभीत पुलिस ने उसे बयान देने के लिए बुलाया था, लेकिन गुरुवार को थाने नहीं पहुंची।
विज्ञापन
पीड़ित ने बारादरी में दर्ज कराई थी रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीलीभीत के घुंघचाई थाने के एसओ रहे राजेंद्र कुमार सिरोही के खिलाफ बरेली के बारादरी थाने में छेड़छाड़, धमकी व आईटी एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराने वाली महिला बृहस्पतिवार को बयान दर्ज कराने नहीं पहुंची। पीलीभीत पुलिस के अधिकारियों ने अपने यहां चल रही जांच में उसे बयान देने के लिए बुलाया था।
अब पीलीभीत पुलिस ने उसके दरवाजे पर नोटिस चस्पा कर दिया है। इसमें लिखा है कि तीन दिनों के भीतर गोपनीय कार्यालय में पेश होकर बयान दर्ज करा दें, ताकि जांच को आगे बढ़ाया जा सके।
ये भी पढ़ें- बरेली में जन्मी दुर्लभ बच्ची: शरीर पूरी तरफ सफेद, निकल आए थे दांत; 30 लाख में एक होता है हार्लेक्विन बेबी
विज्ञापन
बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र निवासी महिला की ओर से कराई गई रिपोर्ट के बाद पीलीभीत के एसपी ने सिरोही को निलंबित करके विभागीय जांच एएसपी को सौंप दी है। एएसपी ने जांच शुरू कर दी है। इसके लिए महिला के बयान दर्ज करना अहम है।

महिला हुई लापता
बताते हैं कि महिला अब पुलिस को खोजे नहीं मिल रही है। दरअसल एसओ पर रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद अब कई लोग महिला के खिलाफ शिकायत लेकर पहुंच गए हैं। इनमें से एक युवती की ओर से कैंट थाने में उसके और उसके दोस्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कुछ और मामलों में जांच चल रही है।ये भी पढ़ें- बरेली में जन्मी दुर्लभ बच्ची: शरीर पूरी तरफ सफेद, निकल आए थे दांत; 30 लाख में एक होता है हार्लेक्विन बेबी
ऐसे में आरोप लगाने वाली महिला ने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया है। हालांकि, उस पर हनी ट्रैप के आरोप लगने के बाद कोई खुलकर उसकी मदद करने के लिए तैयार नहीं हो रहा।