फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The woman said that her husband was unable to meet the expenses, so she left him.

Bareilly News: महिला बोली- पति पूरे नहीं कर पाता था खर्चे, इसलिए छोड़ दिया

Sun, 15 Feb 2026 02:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
The woman said that her husband was unable to meet the expenses, so she left him.
बरेली। ठेकेदार को हनीट्रैप में फंसाकर रुपये वसूलने की आरोपी पूजा ने पुलिस को बताया कि उसका पति खर्च पूरे नहीं कर पाता था। इसलिए उसे छोड़ दिया। उसकी बड़ी बेटी 13 साल की और छोटी तीन साल की है। उनके साथ वह अलग रह रही है। आय का कोई सही साधन नहीं है। इस बीच मनीष गंगवार से मुलाकात हो गई। मनीष से खर्चा मिलने लगा। उनके साथ कई जगह घूमने गई। मौज-मस्ती के साथ लगातार रुपये वसूलती रही।
विज्ञापन

पूजा ने बताया कि जब मनीष को अहसास हुआ कि वह फंस गया है तो उसने रुपये देना बंद कर दिया। तब दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देकर उससे दस लाख रुपये ले लिए। रुपये मिले तो शिकायत वापस ले ली। पूजा ने बताया कि इसके बाद उसे लालच आ गया था। तब उसने बारह लाख रुपये की मांग रख दी।
विज्ञापन


प्राथमिक जांच में साबित हुए आरोप
सीओ प्रथम ने मामले की जांच कराई तो आरोप सही साबित हुए। इसके बाद पूजा शर्मा, उसके साथी उदित पांडेय, गुड्डू बंजारा व अवधेश यादव के खिलाफ प्रेमनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी। पूजा शर्मा को वेलेंटाइन डे पर गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट से उसे जेल भेजा दिया गया। पूजा के साथियों की तलाश की जा रही है। सीओ ने बताया कि पूजा के पास से बरामद मोबाइल फोन की जांच की जा रही है। गिरोह में किसी और की संलिप्तता हुई तो उसकी भी गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुड्डू बंजारा और पूजा का गिरोह कई लोगों से कर चुका वसूली
मनीष ने पुलिस को बताया कि गुड्डू बंजारा और पूजा शर्मा मिलकर इस गिरोह का संचालन करते हैं। उदित और अवधेश यादव इनके मददगार हैं। ये गिरोह रईस और प्रतिष्ठित लोगों को फंसाता है। कुछ समय पहले इन्होंने सुमित गोयल व लीलाधर नाम के लोगों को फंसाकर वसूली की है। कई और भी ऐसे पीड़ित हैं, जिनके नाम जल्द ही सामने आ सकते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed