फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The white car that ran away with the injured from the spot will reveal the secrets of the white collars

Bareilly Firing: घायलों को लेकर भागी सफेद कार खोलेगी सफेदपोशों के राज, कई पुलिस के रडार पर

Wed, 03 Jul 2024 06:17 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Wed, 03 Jul 2024 06:17 PM IST
सार

बरेली गोलीकांड में पुलिस की जांच जारी है। अब पुलिस उस सफेद कार के बारे में जानकारी जुटा रही है, जिसमें घायल को लेकर आरोपी भागे थे। यह कार माफिया का राजनीतिक कनेक्शन साबित कर सकती है। 

विज्ञापन
The white car that ran away with the injured from the spot will reveal the secrets of the white collars
इसी कार में घायल को लेकर भागे थे आरोपी - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

बरेली के पीलीभीत बाइपास पर प्लॉट पर कब्जे के विवाद में जब गोलियां तड़तड़ा रही थीं तो वहां दो कारों से भी बदमाशों ने उत्पात मचाया था। एक कार से आदित्य उपाध्याय के बेटे ने कुछ लोगों को टक्कर मारी थी। वहीं, दूसरे गुट की सफेद रंग की कार ने आदित्य को टक्कर मारने की कोशिश की थी। अब फुटेज व वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस सफेद कार की तलाश कर रही है। यह कार माफिया का राजनीतिक कनेक्शन साबित कर सकती है।

विज्ञापन


22 जून की सुबह फायरिंग के दौरान आदित्य की कार गड्ढे में फंस गई थी, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। वहीं, दूसरे गुट की सफेद रंग की कार ने जब फायरिंग कर रहे आदित्य को रौंदने की कोशिश की तो जेसीबी के पीछे छिपकर उसने जान बचाई थी। इसके बाद एक घायल को कंधे पर उठाकर सफेद कार में डाला गया और कार दौड़ने लगी। पुलिस की गाड़ी ने उसका पीछा भी किया था, पर तब तक सफेद कार तेज रफ्तार से बजरंग ढाबा की तरफ चली गई थी।
विज्ञापन


वहां मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया था। सीसीटीवी फुटेज में भी यह कार दिख रही है। बाद में इस कार व आदित्य की फायरिंग को लेकर गानों के साथ रील भी सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं। बताते हैं कि कार पर एक राजनीतिक दल का स्टीकर लगा था। पुलिस इस कार के मालिक की तलाश कर रही है। यह कार राजीव राना की है या किसी अन्य की, इसे लेकर आरटीओ दफ्तर से जानकारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक पांच कारें जब्त 
पुलिस को मौके से राजीव राना की लग्जरी कार मिली थी। इसके साथ ही एक सेवन सीटर कार बरामद की गई है जो राजेंद्रनगर निवासी रॉबिन सिंह के नाम है। मौके से ही आदित्य की भी कार मिली थी। इसके अलावा अलग-अलग गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने दो कारें बरामद की हैं। मौके से मिले दो जले हुए बुलडोजर भी थाने में खड़े करा लिए गए हैं। इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि सभी वाहनों के मालिकों के नाम मुकदमों में बढ़ाए जा रहे हैं। मौके पर रही सफेद कार का भी पुलिस पता लगा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed