फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Baraat returned after not getting dowry in Bareilly

दहेज ना मिलने पर लौटी बरात: दूल्हा पक्ष के लोगों ने की माारपीट, दुल्हन की शिकायत पर केस दर्ज

Mon, 20 Feb 2023 01:49 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 20 Feb 2023 01:49 AM IST
सार

गौस खां ने बताया कि बहन की शादी तय करने से अब तक करीब डेढ़ लाख रुपया खर्च किया था। रविवार रात बरात किला थाना क्षेत्र की रजा कॉलोनी के बरातघर में आई थी। हबीब बरात लेकर आया। इसी दौरान वह और उसके परिजन पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। 

विज्ञापन
Baraat returned after not getting dowry in Bareilly
बिन दुल्हन लौटी बरात। - फोटो : अमर उजाला-फाइल फोटो

विस्तार

बरेली के किला थाना क्षेत्र में दहेज की खातिर बरात में नोकझोंक के बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। दूल्हा बरात लेकर फरार हो गया तो दुल्हन रिश्तेदारों के साथ थाने चली आई। देर रात दूल्हा व उसके परिजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। 

विज्ञापन


सीबीगंज के खना गौंटिया निवासी तारा के माता पिता नहीं हैं। तारा की शादी सैदपुर हाकिंस निवासी फल विक्रेता हबीब से तय की गई थी। रात करीब साढ़े नौ बजे तारा अपने भाई गौस खां, बहन व एक समाजसेवी महिला के साथ किला थाने पहुंची। 
विज्ञापन


थाने में गौस खां ने बताया कि बहन की शादी तय करने से अब तक करीब डेढ़ लाख रुपया खर्च किया था। रविवार रात बरात किला थाना क्षेत्र की रजा कॉलोनी के बरातघर में आई थी। हबीब बरात लेकर आया। इसी दौरान वह और उसके परिजन पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। वह काफी देर तक हबीब खां व उसके परिजनों की मिन्नत करते रहे पर वह लोग नहीं माने। शराब पीकर दूल्हे के दोस्तों ने मारपीट शुरु कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


झगड़े के बीच खाना शुरू हो चुका था। तब हबीब के दोस्तों ने शराब पीकर विवाद कर दिया। गौस खां ने बताया कि आरोपियों ने उनके परिजनों के साथ मारपीट की, इसमें उनके पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद दूल्हा हबीब बरात लेकर भाग गया। 


गौस खां ने पुलिस को बताया कि चार बहनों की जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर है। उनकी एक और बहन की भी रविवार को बरात इसी बरातघर में आई थी। इस विवाद के बीच दूसरी बहन की विदा करके वह यहां आए हैं। किला थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि तहरीर के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed