फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Indian Idol fame Farah Naaz performed in Amar Ujala Diwali Carnival

अमर उजाला दिवाली कार्निवल: मंच पर थिरका हुनर, इंडियन आइडल फेम फराह के साथ गुनगुनाया बरेली शहर

Thu, 09 Nov 2023 12:52 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 09 Nov 2023 12:52 PM IST
सार

बरेली के डीडी पुरम में चल रहे अमर उजाला कार्निवल के दूसरे दिन इंडियन आइडल फेम फराह नाज ने गीतों से समा बांध दिया। बच्चों ने भी शानदार प्रस्तुतियां देकर लोगों को दिल मोह लिया। 

विज्ञापन
Indian Idol fame Farah Naaz performed in Amar Ujala Diwali Carnival
फरह नाज ने गीतों से बांधा समा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंच पर थिरकते कदम, नन्हे-मुन्नों के मनमोहक अंदाज, एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां और फिर सुरों से गूंजती शाम... बरेली में कुछ ऐसा ही नजारा बुधवार को अमर उजाला दिवाली कार्निवल के दूसरे दिन रहा। इंडियन आइडल फेम फराह नाज के गीतों ने समा बांध दिया।

विज्ञापन


दिवाली कार्निवल का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, आईजी डॉ. राकेश कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद द्रौपदी कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। टाइकून डांस एकेडमी के कलाकारों ने गणेश वंदना की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bareilly: आठवीं के छात्र की हत्या से सनसनी, खेत में पड़ा मिला लहूलुहान शव, चाकू से काटा गया गला

पीलीभीत के गोस्वामी मॉम्स प्राइड स्कूल के विद्यार्थियों ने राजस्थानी नृत्य, नृत्य में ही युद्ध कौशल का आकर्षक प्रदर्शन कर खूब तालियां बटोरीं। दिल्ली पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने लाइव बैंड परफार्मेंस दी। दर्शकों की तालियां गूंजती रहीं। 



उत्तराखंड के पारंपरिक परिधान में छात्राओं ने नृत्य प्रस्तुत किया। फिर जादूगर अंकुर ने अपने करतब दिखाकर लोगों को रोमांचित किया। बरेली के ब्लैक ब्वॉय अमन ने मंच पर अपने हुनर का प्रदर्शन किया। मंच का संचालन एंकर संजना मिश्रा और अनिल नायर ने किया। 

दमादम मस्त कलंदर.. पर थिरकते रहे दर्शक
इंडियन आइडल, सारेगामा फेम फराह नाज ने मंच संभाला तो दर्शकों ने भी तालियों से उनका जोरदार स्वागत किया। मंच पर जाने-पहचाने अंदाज में फराह ने दिल का दरिया, दमादम मस्त कलंदर, होलिया में उडे रे गुलाल व अन्य गीत सुनाकर दर्शकों का मनोरंजन किया।

शेर-ए-खालसा ग्रुप ने दिखाए करतब
शेर-ए-खालसा ग्रुप ने गतका करतब से दर्शकों को दांतों तले उंगलियां दबाने के लिए विवश कर दिया। टीम ने लाठी, तलवार आदि शस्त्रों से युद्ध कौशल दिखाया। दर्शक हर करतब का वीडियो बनाते रहे। टीम में कमलजीत सिंह, कुलविंदर सिंह, मंगा सिंह, गोल्डी सिंह व अन्य शामिल रहे।

 

मेन स्पॉन्सर : किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी। 
वैल्यूएबल पार्टनर : राजश्री ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, फ्यूचर कॉलेज, मारिया फ्रोजन, फूल नारायण पार्क (जेबी इंफ्राटेक ग्रुप), जीएम फॉर्मेसी, रामा श्यामा पेपर्स लिमिटेड, कॉमर्शियल ग्रुप, डीजी इंफ्रा, एकेसी हुंडई।


 दीप प्रज्ज्वलित करतीं मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल,आईजी डॉ राकेश सिंह व अन्य
 

बैकिंग पार्टनर : एचडीएफसी बैंक।
स्पेशल पार्टनर : सृष्टि पूर्ति। 
बेवरेज पार्टनर : एसएलएमजी बेवरेजेस प्राइवेट लिमिटेड।
हेल्थ पार्टनर : डॉ. शशांक मिश्रा। 


 दिवाली कार्निवल में शहर के सम्मानित लोगों को सम्मानित किया गया। 

पॉवर्ड बाय : एजिलस डॉयग्नोस्टिक, महाजन अस्पताल, गुरु प्रसाद बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन, इंडियन ऑयल, ओमेगा क्लासेज, श्री सिद्धी विनायक हॉस्पिटल, आला हजरत सर्जिकल एंड ट्रामा सेंटर, श्री भोलानाथ ग्लोबल हॉस्पिटल, किया मोटर्स, महेंद्र गायत्री नर्सिंग एवं पैरामेडिकल कॉलेज, लोन काउंटर, स्टडी वेव्स क्लासेज, एलआईसी, पारीजात चैरिटेबल आई हॉस्पिटल, आकाश वेट्स डॉग एंड कैट हॉस्पिटल, दीपक स्वीट्स, कनकधारा, सरदार वल्लभ भाई पटेल डिग्री कॉलेज, आदित्य आई एंड लेजर सेंटर, बेग हास्पिटल एंड फहमी मैटरनिटी सेंटर, डॉ. अशोक मेहंदीरत्ता, होटल डिप्लोमेट, कैलाश हॉस्पिटल, अंबर इंफ्रा, श्री सिद्धिविनायक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, आधार इंफ्रा, गंगाशील ब्लड बैंक, खालसा ट्रेडर्स, मंगलम चेन, होटल सीताकिनर, विद्या भवन स्कूल, सेंट मारिया गोरेटी इंटर कॉलेज।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed