{"_id":"69a35dd81a7d89ed73025b6e","slug":"the-sun-is-making-us-feel-hot-the-temperature-reaches-30-degrees-bareilly-news-c-4-vns1074-835722-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: गर्मी का अहसास करा रही धूप, 30 डिग्री पहुंचा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: गर्मी का अहसास करा रही धूप, 30 डिग्री पहुंचा पारा
विज्ञापन
बरेली। सर्द हवा का प्रवेश थमने के बाद धूप अब गर्मी का अहसास कराने लगी है। शनिवार को दिन का तापमान दो डिग्री बढ़त के बाद 30 डिग्री के पास पहुंच गया। विशेषज्ञ ने पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता में कमी से मार्च में तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान जताया है।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर में जारी ला-नीना परिस्थिति से से मार्च में पारा अधिक रहने का अनुमान है। मई और जून में लू के दिन भी बढ़ सकते हैं। पारा सामान्य से तीन डिग्री अधिक पहुंच सकता है। फिलहाल तीन से चार दिन तक 25-35 किमी की रफ्तार से उत्तरी-पश्चिमी हवा चल रही है। शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 29.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री अधिक 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इसके चलते दिन भर तेज धूप का अहसास हुआ।
--