{"_id":"6196ae0ddc0d830553079d30","slug":"the-spies-protested-against-kangana-ranaut-bareilly-news-bly466500568","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंगना रनौत के खिलाफ सपाइयों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंगना रनौत के खिलाफ सपाइयों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
कंगना रनौत के खिलाफ सपाइयों ने किया प्रदर्शन
सपा कार्यालय से कलक्ट्रेट तक निकाली रैली
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ बृहस्पतिवार को सपाइयों ने जिलाध्यक्ष अगम मौर्य के निर्देश पर कलक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन किया। सपाइयों ने कंगना रनौत से पदमश्री पुरस्कार वापस लेने की मांग उठाई। कहा कि जिस आजादी को कंगना भीख में मिली हुई बता रही हैं, उसके लिए कई शहीदों ने अपनी जान कुर्बान की है।
लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष भुवनेश यादव ने कहा कि नेता सुभाष चंद्र बोस, सरदार भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, अशफ ाक उल्ला खां समेत लाखों वीर क्रांतिकारियों ने अपने प्राणों की आहुति देकर देश को आजाद कराया था। ऐसे में अभिनेत्री बयान दे रही हैं कि 1947 में मिली आजादी, भीख में मिली हुई आजादी थी। इस बयान की समाजवादी निंदा करते हैं। शहीदों के इस अपमान को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रपति से मांग की है कि अभिनेत्री का पद्मश्री वापस लिया जाए और अभिनेत्री पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाए।
सपाइयों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलक्टर संतवीर सिंह को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर जिला प्रवक्ता मयंक शुक्ला, इसराफिल राशमी, फहीम हैदर, आकाश यादव, बृजेश आजाद, अंकित आर्य, विनोद दिवाकर, देवेश गंगवार, शरद यादव, प्रवीण पाठक, रामवीर दिवाकर समेत अन्य मौजूद रहे।