{"_id":"6862f9e170743812d80546fb","slug":"the-second-phase-of-the-school-chalo-abhiyan-begins-today-bareilly-news-c-4-bly1015-672328-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: स्कूल चलो अभियान का दूसरा चरण आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: स्कूल चलो अभियान का दूसरा चरण आज से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। ग्रीष्मावकाश के बाद स्कूल खुलते ही एक जुलाई से ''''स्कूल चलो अभियान'''' का दूसरा चरण शुरू हो जाएगा। 15 जुलाई तक चलने वाले अभियान के तहत शिक्षक नामांकन बढ़ाने के प्रयास करेंगे। अभिभावकों के साथ बैठक करने के साथ ही अन्य कवायदें भी की जाएंगी। जिले में संचालित 2,484 बेसिक विद्यालयों के शिक्षक अभियान में शामिल होंगे।
विभाग ने निर्देश दिया है कि विद्यालय स्तर पर अभियान को सफल बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों, स्थानीय समुदाय, विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों और शिक्षा व अन्य क्षेत्रों में योगदान देने वाले क्षेत्रीय व्यक्तियों से संपर्क कर उनका सहयोग भी लिया जाए। इसके साथ ही बैठकें करके अभिभावकों से अपने बच्चों का नामांकन कराने की अपील की जाएगी।
उन्हें स्कूल यूनिफार्म में नियमित रूप से विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया जाएगा। विभाग का मानना है कि अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी से ही बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जा सकती है। संवाद
विज्ञापन
--
जिले में स्कूल चलो अभियान का पहला चरण काफी अच्छा रहा था। अब दूसरे चरण को और भी बेहतर बनाने के लिए सभी बीईओ, शिक्षकों को अधिक से अधिक नए नामांकन कराने के निर्देश दिए हैं। - संजय सिंह, बीएसए
--
आज मिलेंगे मीठे खाद्य पदार्थ
बरेली। परिषदीय विद्यालयों में आज विद्यार्थियों को हलुआ व खीर जैसे मीठे खाद्य पदार्थ दिए जाएंगे। बीएसए संजय सिंह ने बताया कि महानिदेशक की ओर से आदेश आने के बाद इस संबंध में सभी को निर्देशित किया गया है। संवाद