Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The rights of 2,365 families are dumped in tehsils, wrong survey of 174 villages done

Bareilly News: तहसीलों में डंप है 2,365 कुनबों का हक, 174 गांवों का हुआ गलत सर्वे

Sat, 07 Jun 2025 02:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
The rights of 2,365 families are dumped in tehsils, wrong survey of 174 villages done
बरेली। जिले में स्वामित्व योजना दम तोड़ रही है। तहसीलों में 2365 परिवारों के आवास का मालिकाना हक डंप पड़ा है। इनकी घरौनी बनकर तैयार है, पर तहसील प्रशासन की लापरवाही की वजह से उसका वितरण नहीं हो पा रहा है। एसडीएम इन अभिलेखों को दबाए बैठे हैं। यह स्थिति तब है, जबकि डीएम काफी पहले ही सभी उपजिलाधिकारियों को घरौनी के जल्द वितरण का निर्देश दे चुके हैं। वहीं, सर्वे ऑफ इंडिया की लापरवाही की वजह से जिले के 174 गांवों के बाशिंदों को उनके घर का मालिकाना हक नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन

स्वामित्व योजना में सबसे कमजोर स्थिति सदर तहसील की है। यहां सर्वे ऑफ इंडिया की ओर से 229 गांव के नक्शे भी प्राप्त हो गए हैं, पर अब तक 59 गांवों में ही घरौनी का काम शुरू हो सका है। इन गांवों में 10,754 घरौनियां तैयार होनी हैं। इसमें से अब तक 1620 ही तैयार हो सकी हैं। एसडीएम ने दो घरौनी छोड़कर अन्य आवासीय प्रपत्र संबंधित को बांट दिए हैं। मीरगंज तहसील के पास 1273 घरौनी पड़ी हैं। बहेड़ी तहसील के 319 गांवों में 40,677 घरौनी बांट दी गई हैं। अब तक शत-प्रतिशत वितरण का दावा तहसील प्रशासन की ओर से किया गया है। अब सर्वे ऑफ इंडिया की ओर से बाकी 38 गांवों के नक्शे दुरुस्त होकर मिलेंगे तो घरौनी तैयार की जाएंगी। संवाद
विज्ञापन

1596 गांव की बनीं 2.60 लाख घरौनी
जिले में कुल 2,181 गांवों की घरौनी बननी है। ड्रोन सर्वेक्षण के बाद सर्वे ऑफ इंडिया ने जिला प्रशासन को 1,770 गांवों के नक्शे सौंप दिए हैं। इसमें से 174 गांवों के नक्शे त्रुटिपूर्ण हैं। 1,599 गांवों के दुरुस्त नक्शों के आधार प्रशासन ने कुल 2.60 लाख घरौनी तैयार की हैं। इसमें 2.58 लाख घरौनी पात्रों को दे भी दी हैं। वर्तमान में 2365 घरौनी को पात्रों में बांटा जाना शेष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घरौनी से लाभ
आबादी की जमीन पर बसे परिवार घरौनी पाकर अपने मकान के मालिक बन जाएंगे। घरौनी के आधार पर वे बैंक से लोन लेकर स्वरोजगार कर सकते हैं।
तहसीलवार डंप घरौनी
तहसील - घरौनी
मीरगंज - 1273
फरीदपुर - 507
आंवला - 471
नवाबगंज - 112
सदर - 02

वर्जन
स्वामित्व योजना में जिला स्तर पर कुछ भी लंबित नहीं है। जिन गांवों का सर्वे लंबित है, उसके लिए सर्वे ऑफ इंडिया को कई बार पत्र लिखा गया है, लेकिन अभी तक इसका कोई निष्कर्ष नहीं निकला है। जिन तहसीलों में घरौनी बंटनी शेष हैं, उसके लिए एसडीएम को निर्देश दिए जा चुके हैं। - पूर्णिमा सिंह, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed