{"_id":"66e63835c43327fe53065539","slug":"the-reports-of-three-investigations-conducted-so-far-will-form-the-basis-of-sit-investigation-bareilly-news-c-4-lko1018-481126-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: एसआईटी जांच का आधार बनेंगी अब तक हुई तीन जांचों की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: एसआईटी जांच का आधार बनेंगी अब तक हुई तीन जांचों की रिपोर्ट
विज्ञापन
एनएचएआई, कमिश्नर और डीएम की ओर से कराई गई जांचों में सामने आ चुका है 80 करोड़ रुपये से अधिक का घोटाला
बरेली। अब तक तीन जांच समितियां भूअधिग्रहण घोटाले की कई परतें खोल चुकी हैं। एनएचएआई, कमिश्नर और डीएम की ओर से कराई गई जांच में 80 करोड़ रुपये से अधिक के घोटाले सामने आ चुके हैं। इधर, मुख्यमंत्री ने प्रकरण की एसआईटी जांच के आदेश दिए हैं। पहले की तीन जांच रिपोर्ट एसआईटी जांच के लिए आधार बनेंगी। अभी इस मामले में कई और खुलासे होंगे।
पहली जांच अगस्त के पहले सप्ताह में एनएचएआई के सलाहकार सदस्य एसएस झा और डीजीएम टेक्निकल पीके सिन्हा ने की थी। इसमें बरेली-सितारगंज हाईवे और बरेली रिंग रोड के लिए भूमि अधिग्रहण में अधिक मूल्यांकन किए जाने की पुष्टि हुई थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर एनएचएआई के चेयरमैन संतोष कुमार यादव ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर विस्तृत जांच का आग्रह किया था।
इसके बाद मुख्य विकास अधिकारी जगप्रवेश की अध्यक्षता वाली जांच समिति ने घोटाला पकड़ा था। एनएचएआई, एनएचएआई की ओर से नियुक्त साईं सिस्ट्रा ग्रुप और एसए इंफ्रास्टक्चर कसंल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड के साथ दो भूमि अध्याप्ति अधिकारियोंं और पीडब्ल्यूडी के एक अधिशासी अभियंता, एक सहायक अभियंता, तीन अवर अभियंताओं, अमीनों और लेखपालों को जिम्मेदार माना था। अब जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू होनी है। इस संबंध में शासन के निर्देश का इंतजार है। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अब तक हुई जांचें
- 37.83 करोड़ रुपये के घोटाले को एनएचएआई मुख्यालय की जांच कमेटी ने पकड़ा था।
- 21.52 करोड़ रुपये का घोटाला सीडीओ की अगुवाई वाली जांच कमेटी ने पकड़ा।
- 58.91 करोड़ रुपये का घोटाला कमिश्नर की ओर से गठित जांच कमेटी ने पकड़ा।