फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The paper was easier than last time, GS and reasoning questions confused

Bareilly News: पिछली बार से आसान रहा पेपर, जीएस व रीजनिंग के सवालों ने उलझाया

Mon, 28 Jul 2025 02:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
The paper was easier than last time, GS and reasoning questions confused
बरेली। लोक सेवा आयोग की ओर की ओर से रविवार को जिले के 43 परीक्षा केंद्रों पर समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) परीक्षा-2023 कराई गई। इसमें पंजीकृत कुल 19,656 अभ्यर्थियों में से 12,049 (61.30 प्रतिशत) ने परीक्षा छोड़ दी। 7607 परीक्षार्थी ही परीक्षा देने पहुंचे।
विज्ञापन

सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 बजे की पाली में परीक्षा देकर बरेली कॉलेज में बने केंद्र से बाहर निकले अधिकांश परीक्षार्थियों ने पेपर पिछली बार की तुलना में आसान आने की बात कही। जीएस और रीजनिंग (तर्कशक्ति) के कुछ प्रश्नों ने उलझाया जरूर, मगर ओवरऑल पेपर अच्छा रहा।
विज्ञापन

परीक्षा के दौरान सख्ती भी बरती गई। परीक्षा शुरू होने से डेढ़ घंटे पहले कड़ी तलाशी के बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश दिया गया। नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए 43 स्टैटिक और 43 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए। चार स्टैटिक और चार सेक्टर मजिस्ट्रेट को रिजर्व में रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम अविनाश सिंह ने भी बिशप मंडल इंटर कॉलेज और बरेली कॉलेज में बनाए गए परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को आयोग के निर्धारित नियमों का कड़ाई से पालन करने और परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। संवाद

----

पेपर पिछली बार की तुलना में आसान था। समय से पहले ही इसे हल कर लिया। करंट अफेयर्स के कुछ सवाल कठिन थे। - अनुज कुमार यादव, बरेली

- वैसे तो पेपर आसान था, लेकिन सामान्य ज्ञान के सवाल कठिन थे। हालांकि, तैयारी अच्छी होने की वजह से परेशानी नहीं आई। मैंने अधिकांश प्रश्न हल किए। - राजेश कुमार, लखनऊ
हिंदी के ज्यादातर सवाल आसान थे। रीजनिंग के कुछ सवालों को हल करने में समय लगा। ओवरऑल पेपर अच्छा रहा। - प्रगति, बदायूं
रीजनिंग के साथ ही मुगलकाल व मध्यकालीन इतिहास से जुड़े कठिन प्रश्न पूछे गए। रीजनिंग के कठिन सवालों ने सबसे ज्यादा समय लिया। - सुमन, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed