फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The pair of Padmaja-Sheetal and Sarita-Pinky reached the semi-finals

बैडमिंटनः पद्मजा-शीतल और सरिता-पिंकी की जोड़ी सेमीफाइनल में पहुंची

Sun, 20 Feb 2022 12:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 12:44 AM IST
विज्ञापन
The pair of Padmaja-Sheetal and Sarita-Pinky reached the semi-finals
बरेली। तीन दिवसीय शिक्षक बैडमिंटन प्रतियोगिता शनिवार को डोरीलाल अग्रवाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुरू हुई। पहले दिन 70 मैच खेले गए। अंडर-45 महिला वर्ग के युगल में पद्मजा-शीतल और सरिता-पिंकी की जोड़ी ने सेमीफाइनल में जगह बना ली।
विज्ञापन

प्रथम एलन कूपर शिक्षक बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीडीओ चंद्रमोहन गर्ग, विशिष्ट अतिथि डीआईओएस डॉ. मुकेश कुमार सिंह और आरएसओ जितेंद्र यादव ने गुब्बारे उड़ाकर किया। टूर्नामेंट में प्राथमिक, उच्चतर और माध्यमिक स्कूलों के विभिन्न आयु वर्ग के शिक्षक भाग ले रहे हैं। सीडीओ चंद्रमोहन गर्ग ने टूर्नामेंट में शिक्षकों के बढ़ चक्कर हिस्सा लेने की सराहना की।
विज्ञापन

पहले दिन हुई अंडर-45 महिला वर्ग युगल में पद्मजा सिंह-शीतल सिंह और सरिता सागर-पिंकी रानी की जोड़ी ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। ओवर-45 एकल में काजल बघमानी ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है। अंडर-45 सिंगल में प्रीति राणा, रुचि शर्मा ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। 45 वर्ष से अधिक पुरुष वर्ग में शंकर पाल, धीरज उपाध्याय, केशवनंद प्रताप सिंह अगले दौर में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-45 सिंगल में ललित मोहन और फादर क्रिस्टोफर क्वार्टर फाइनल में पहुंचे। इसके अलावा 45 वर्ष महिला वर्ग में दामिनी, शशि यादव, रचना ओबरॉय, सवा सिराज, ऐश्वर्या शुक्ला, दीक्षा, श्वेता बरखा, आयुषी ने पहले दिन के मैच जीते। इस दौरान ऑफिशियल के रुप में मुकेश कुमार, निशांत शर्मा, रामअवतार, दामिनी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed