फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The new session will be online for 45 days from August 5

पांच अगस्त से नया सत्र, 45 दिन तक होंगी अॉनलाइन क्लास

Wed, 22 Jul 2020 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
The new session will be online for 45 days from August 5
demo photo - फोटो : demo photo

ई-कंटेंट तैयार कर उसे अपलोड करने काम शुरू किया जाएगा

विज्ञापन
बरेली। पांच अगस्त से ऑनलाइन कक्षाओं के साथ नए सत्र की शुरुआत होगी। हालात सुधरे तो एक अक्तूबर से प्रत्यक्ष रूप से कक्षाओं का संचालन शुरू होगा। इस बाबत शासन की ओर से उच्च शिक्षा निदेशक एवं राज्य विश्वविद्यालयों के कुलसचिवों को पत्र और सत्र 2020-21 के लिए प्रस्तावित शैक्षणिक कैलेंडर जारी कर दिया गया है।

ऑनलाइन कक्षाओं के लिए ई-कंटेंट को तैयार और इसे अपलोड करने के लिए विभागाध्यक्षों, डीन एवं कुलसचिवों से कहा गया है। वर्क फ्रॉम होम को प्रोत्साहित किया जाए। 31 जुलाई तक सभी संकायों एंव विषयों के ई-कंटेंट पूरी तरह से चिह्नित कर लिए जाएं। जरूरत पड़ने पर शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को विश्वविद्यालय या महाविद्यालय में बुलाया जा सकता है। इस दौरान ई-लेक्चर रिकार्ड कराए जाने, प्रवेश की प्रक्रिया संचालित किए जाने, उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन, परीक्षा परिणाम तैयार किए जाने आदि से संबंधित कार्य कराए जा सकते हैं। इसके अलावा रूसा के सहयोग से अनेक विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में स्मार्ट क्लास रूम बनाए गए हैं, जिनका पूरी तरह से उपयोग किया जाए। पहले 45 दिनों तक आनलाइन क्लास चलाने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed