Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The Municipal Corporation launched a 156-hour campaign for cleanliness.

Bareilly News: स्वच्छता के लिए नगर निगम ने शुरू किया 156 घंटे का महाअभियान

Fri, 26 Sep 2025 03:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 26 Sep 2025 03:53 AM IST
सार

बरेली में नगर निगम ने 156 घंटे का स्वच्छता महाअभियान शुरू किया। इस अभियान में श्रमदान, पौधरोपण और पब्लिक एड्रेस सिस्टम से जागरूकता बढ़ाई जा रही है। नागरिकों की भागीदारी और सफाई पर विशेष जोर दिया गया है।

विज्ञापन
The Municipal Corporation launched a 156-hour campaign for cleanliness.

विस्तार

बरेली। स्वच्छता के लिए नगर निगम ने बृहस्पतिवार को 156 घंटे का महाअभियान शुरू किया। विशेष अभियान 2 अक्तूबर तक लगातार जारी रहेगा। इसके साथ ही पब्लिक एड्रेस सिस्टम पर जागरूकता भरे संदेश गूंजे उठे। अभियान के तहत मुख्य सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर सफाई शुरू कराई गई है।
विज्ञापन

महाअभियान शुरू होने से पहले बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे मुख्य अतिथि कैंट क्षेत्र के विधायक संजीव अग्रवाल ने श्यामगंज में एक घंटे के श्रमदान का शुभारंभ किया। इसके बाद श्यामगंज चौराहा से तिकोनिया पार्क और फल मंडी के पास पानी की टंकी से लेकर मालियों की पुलिया तक श्रमदान कर कर्मचारियों और जागरूक लोगों ने सफाई की।
विज्ञापन

नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य पूरी टीम के साथ रहे। श्रमदान का दूसरा आयोजन किला नदी के तट पर किया गया। मुख्य सफाई निरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह राठौर पूरी टीम के साथ रहे। दोनों कार्यक्रमों में पौधरोपण भी किया गया। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भानु प्रकाश ने बताया कि लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। उनका सहयोग भी लिया गया। महाअभियान के लिए 80 वार्डों अलग-अलग टीमों को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
महाअभियान के जरिए हम न सिर्फ शहर को स्वच्छ बना रहे हैं, बल्कि हर नागरिक को सफाई के प्रति जिम्मेदार भी बनाने का प्रयास कर रहे हैं। हमारा लक्ष्य शहर को साफ स्वच्छ और सुंदर बनाना है। इसके लिए लोगों का सहयोग ले रहे हैं। अभियान के लिए कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है। अगर कोई लापरवाही करेगा तो उस पर कार्रवाई होगी। -संजीव कुमार मौर्य, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed