फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The municipal corporation did not sleep... traders cleaned the Gandhi statue

नगर निगम की नहीं टूटी नींद... व्यापारियों ने की गांधी प्रतिमा की सफाई

Sun, 03 Oct 2021 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
The municipal corporation did not sleep... traders cleaned the Gandhi statue
भूड़ में व्यापारियों ने सफाई कर गांधी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण।

प्रेमनगर के भूड़ में गंदगी के बीच थी 40 साल पुरानी गांधी प्रतिमा

विज्ञापन
बरेली। प्रेमनगर के भूड़ में स्थापित गांधी प्रतिमा के चारों ओर भीषण गंदगी होने पर अमर उजाला ने दो अक्तूबर के अंक में बाबू की प्रतिमा ही गंदगी से घिरी है... शहर क्या साफ करेंगे, शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। इस पर व्यापारियों ने सुबह वहां पहुंचकर सफाई कराई। परिसर के अंदर की मिट्टी को समतल किया। चूना डलवाया। महात्मा गांधी की प्रतिमा पर जमी धूल हटाई। इसके बाद 40 साल पहले गांधीजी की यह प्रतिमा स्थापित करने वाली कृष्णा देवी शर्मा से माल्यार्पण कराया। हालांकि नगर निगम ने फिर भी बापू के इस प्रतिमा स्थल की सुध नहीं ली।
व्यापारी सुरक्षा फोरम के महानगर अध्यक्ष रामकृष्ण शुक्ला शनिवार सुबह टीम के साथ भूड़ पहुंचे। सुबह नौ बजे तक भी यहां नगर निगम की टीम सफाई के लिए नहीं पहुंची थी। व्यापारियों ने परिसर के अंदर फावड़े से मिट्टी समतल की। घास की सफाई करके चूना डाला। गांधीजी की प्रतिमा भी साफ की। इसके बाद सभी कृष्णा देवी शर्मा को लेकर आए और उन्हीं से प्रतिमा पर माल्यार्पण कराया। कृष्णा देवी शर्मा ने बताया कि लंबे समय बाद उन्हाेंने एक बार फिर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया है।
विज्ञापन

व्यापारी नेता रामकृष्ण और यूथ पॉवर के अध्यक्ष गौरव सक्सेना ने बताया कि उन्हें इस प्रतिमा के बारे में जानकारी नहीं थी। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद उन्हें प्रतिमा स्थल की दुर्दशा के बारे में पता चला तो शनिवार सुबह साफ-सफाई करने पहुंचे। कहा, जल्द ही व्यापारी सुरक्षा फोरम की ओर से गांधी चबूतरे का फर्श तैयार कराया जाएगा और नई गांधी प्रतिमा लगवाई जाएगी। बाउंड्रीवाल कराकर उसकी रंगाई-पुताई का काम भी संगठन की ओर से किया जाएगा। इस मौके पर दीपक द्विवेदी, अंकित मक्कड़, डॉ. बाल कृष्ण, शिवम सक्सेना, मोहम्मद सैफी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed