{"_id":"67cf5803e9ec879f080c70c4","slug":"the-mayor-expressed-displeasure-over-the-incomplete-culvert-and-drain-construction-at-bisalpur-intersection-bareilly-news-c-4-lko1064-596664-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: महापौर ने बीसलपुर चौराहे पर अधूरी पुलिया व नाला न बनने पर जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: महापौर ने बीसलपुर चौराहे पर अधूरी पुलिया व नाला न बनने पर जताई नाराजगी
विज्ञापन
बरेली। बीसलपुर चौराहे पर अधूरे नाले और आधी बनी पुलिया का काम पूरा न होने पर महापौर ने नाराजगी जताते हुए पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता को पत्र लिखा है। कहा है कि बरसात से पहले काम पूरा कराएं। इसकी वजह से जगतपुर में अक्सर जलभराव की स्थिति हो जाती है।
बीते वर्ष 2024 में मंडलायुक्त ने भी तत्कालीन नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स के साथ निरीक्षण के दौरान भी यहां पुलिया बनाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। जगतपुर की गलियों और मोहल्ले में जलभराव होने पर हाल ही में विरोध-प्रदर्शन हुआ था। इसके बाद बीसलपुर से जगतपुर तक नालों से अतिक्रमण हटाकर सफाई की गई थी। महापौर ने क्षेत्र का निरीक्षण कर बीसलपुर चौराहे पर अधूरी बनी पुलिया को लेकर नाराजगी जताई थी। यहां नाला भी अधूरा बना हुआ है, जिसमें छोटा पाइप जलनिकासी के लिए डाला गया है। नाले में कूड़ा भी जमा हो रहा है।
इसी को लेकर महापौर ने पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता को पत्र लिखा है। उनके अनुसार पुलिया बनने से जल भराव की समस्या कम हो जाएगी। इसको लेकर पूर्व में भी बात की गई थी, लेकिन काम पूरा नहीं हो सका। इसको लेकर पत्र में नाराजगी भी जताई है। संवाद
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी बनाएगा पुलिया बनाने का प्रस्ताव
बरेली। सिक्स लेन रोड के हिसाब से पुलिया बनाने का प्रस्ताव पीडब्ल्यूडी सात दिन में बनाकर स्वीकृति के लिए भेजेगा। वैसे सेटेलाइट से बैरियर टू तक सिक्सलेन सड़क में इसका प्रस्ताव शामिल है। फिर भी अगर सिक्सलेन की मंजूरी में देरी होती है तो पुलिया के लिए बजट की पहले मंजूरी की पैरवी अधिकारी करेंगे। लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता प्रकाश चंद्र ने अधिशासी अभियंता भगत सिंह को पुलिया का एस्टीमेट बनाकर देने के आदेश दिए हैं। ब्यूरो