फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The market smells of nuts, peanuts, chocolates and gajak

Bareilly News: मेवा, मूंगफली, चॉकलेट और गजक से महका बाजार

Sat, 29 Nov 2025 02:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
The market smells of nuts, peanuts, chocolates and gajak
बरेली। सर्दियाें ने दस्तक दे दी है। बाजार में मेवा, मूंगफली चॉकलेट और गजक की खुशबू तैरने लगी है। पारंपरिक तिल और गुड़ की गजक से इतर बाजार में मेवा, मूंगफली, चाॅकलेट वाली गजक भी उपलब्ध है। दुकानों पर काजू मठरी, मावे का समोसा, मक्खन समोसा, तिल सकड़ी लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है।
विज्ञापन

कारोबारियों के अनुसार, सर्दी में गजक का कारोबार बड़े पैमाने पर होता है। यहां से बदायूं, पीलीभीत, शहजहांपुर, उत्तराखंड के कई जिलों में भी इसकी सप्लाई की जाती है। रोज 50 क्विंटल गजक की खपत होती है। सीजन में छह करोड़ रुपये का कारोबार होता है। इस बार मेवे वाली गजक की कई वैरायटी आई है। काजू, बादाम व पिस्ता की गजक मौजूद हैं।
विज्ञापन

दुकानदार राजाराम ने बताया कि पिछले साल ही काजू-पिस्ता वाली गजक की शुरुआत की थी, जिसे ग्राहकों ने खूब पसंद किया। कुतुबखाना, बिहारीपुर, पुराना शहर में गजक बनाने के कई कारखाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोरूम तक बनाई पहुंच : शहर के कई बड़े शोरूम पर प्रीमियम वैरायटी की गजक मिल रही हैं। इनमें गुलाब पत्ती, मल्टी ग्रेन गजक, काजू चिक्की आदि शामिल हैं। बाजार में 200 रुपये से 1000 प्रतिकिलो तक की गजक उपलब्ध है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed