{"_id":"616ddb6a0d3a6e7da7123866","slug":"the-linter-of-the-house-fell-in-the-rain-one-died-bareilly-news-bly4633224160","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में गिरा मकान का लिंटर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में गिरा मकान का लिंटर, एक की मौत
विज्ञापन
हादसे में जख्मी बच्चे।
बरेली। कैंट के गांव मोहनपुर में तेज बारिश के चलते मकान का लिंटर गिरने से 28 वर्षीय इकरार उर्फ लाला की मौत हो गई। वहीं, परिवार के चार बच्चे समेत चार लोग घायल हो गए हैं।
परिजन के मुताबिक घटना सोमवार रात लगभग 8 बजे हुई। वार्ड आठ में रहने वाले इकरार उर्फ लाला नमाज पढ़कर घर लौटे थे। उस समय तेज बारिश हो रही थी और उनके घर का लिंटर जर्जर हालत में था। उसी दौरान वह कोई सामान निकालने कमरे में गया और मकान का लिंटर धराशायी हो गया। कमरे में उस समय लाला के चार बच्चे और परिवार के अन्य सदस्य थे। सभी मलबे में दब गए और चीखपुकार मच गई। लिंटर गिरने से हुए धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर वहां पहुंचे। उन लोगों ने मलबा हटाकर सभी घायलों को बाहर निकाला और पास के ही निजी अस्पताल पहुंचाया। मगर तब तक इकरार उर्फ लाला की मौत हो चुकी है। चार बच्चों समेत परिवार के सात सदस्य इस हादसे में घायल हुए, जिन्हें मरहम पट्टी के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। घटना की सूचना पर कैंट पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने को कहा। मगर परिजन ने इससे इनकार कर दिया और पुलिस को पंचनामा नहीं भरने दिया।