{"_id":"57210f5b4f1c1b4b30a91755","slug":"the-heat-brokehe-four-year-record","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी ने तोड़ा चार साल का रिकार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी ने तोड़ा चार साल का रिकार्ड
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Thu, 28 Apr 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार इस सीजन में अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। 42.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ गर्मी ने पिछले चार साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। चार साल पहले अप्रैल में 42 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। यह सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक था। न्यूनतम तापमान भी 24.3 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। चिलचिलाती धूप से बुधवार को लोग बेहाल दिखाई दिए। दिन की शुरुआत से ही पारा चढ़ने लगा था। शाम को भी गर्मी से राहत नहीं मिली। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अभी पारा और चढ़ेगा। पंतनगर स्थित गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में कृषि मौसम विज्ञानशाला के प्रभारी डॉ. एचएस कुशवाहा का कहना है कि अप्रैल में ही इस भीषण गर्मी से जाहिर है कि अगले दो महीने में तापमान और बढ़ेगा। उन्होंने बताया कि हवाओं के रुख में फिलहाल कोई बदलाव नजर नहीं आ रहा है। इससे बारिश की संभावना भी नहीं है।
बेहाल रहे स्कूली बच्चे
गर्मी के चलते स्कूली बच्चों को भी मुसीबत का सामना करना पड़ा। हालांकि जिला प्रशासन ने सभी स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया है लेकिन विद्यालय से अवकाश के समय बच्चे काफी परेशान नजर आए। वे जैसे तैसे तेज धूप से बचने की कोशिश करते रहे।
विज्ञापन
बेहाल रहे स्कूली बच्चे
गर्मी के चलते स्कूली बच्चों को भी मुसीबत का सामना करना पड़ा। हालांकि जिला प्रशासन ने सभी स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया है लेकिन विद्यालय से अवकाश के समय बच्चे काफी परेशान नजर आए। वे जैसे तैसे तेज धूप से बचने की कोशिश करते रहे।
विज्ञापन